संदेश

जून 20, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र हेतु सीएसआर भागीदारी कार्यशाला का आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में तथा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार के विशिष्ट आतिथ्य में महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र अवसंरचना पहल हेतु सीएसआर भागीदारी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत CSR सहयोग जुटाना है। कार्यशाला में राजस्थान में आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदान की जा रही सेवाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार करने हेतु कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के फंड का उपयोग कर नवीन तकनीक युक्त LGSF (लाइट गेज स्टील फ्रेम) प्री-फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर्स तथा कंटेनर आंगनबाड़ी के संचालन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। यह एक एकीकृत डिजिटल मंच है, जो पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा हेतु पारदर्शी, गैर-नकद CSR योगदान सक्षम बनता है। कार्यशाला में WCD विभाग, ICDS के वरिष्ठ अधिकारी, Axis Bank, Shree Cement, Vedanta, Wonder Group, Adani Group, Tata Steel, NPCIL, SBI, ICICI B...

जयपुर मेडिकल एसोसिएशन में डॉ.नलिन जोशी ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर मेडिकल एसोसिएशन (जेएमए) में आयोजित गरिमामय एवं सादगीपूर्ण अध्यक्ष पदभार हस्तांतरण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. जगदीश मोदी ने औपचारिक रूप से अध्यक्षीय पदक एवं दायित्व डॉ. नलिन जोशी को सौंपते हुए उन्हें वर्ष 2026 के लिए जेएमए का अध्यक्ष पद ग्रहण कराया। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन सादगीपूर्ण ढंग से किया गया। इसी अवसर पर उपाध्यक्ष पद का कार्यभार भी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों डॉ. अनुराग शर्मा एवं डॉ. अभिनव शर्मा ने ग्रहण किया। डॉ अनुराग शर्मा ने कहा की जेएमए कार्यकारिणी सदैव की भांति चिकित्सक वर्ग और आम जन के हितों और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेगी ।समारोह में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने सहभागिता की। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद डॉ. नलिन जोशी ने कहा कि जयपुर मेडिकल एसोसिएशन सदैव चिकित्सकों के हितों की रक्षा और समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने आरजीएचएस, माँ योजना, अस्पतालों के नियमिती...

कॅरियर में AI की भूमिका WPU गोवा ने उच्च शिक्षा में जानकारी होने की वकालत की

चित्र
0 योगेश भट्ट ०  गोवा : जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य दुनिया भर के उद्योगों को नया आकार दे रहे हैं, विश्वविद्यालयों को छात्रों को सिर्फ उनकी पहली नौकरी के लिए तैयार करने से आगे सोचना होगा। इसके बजाय संस्थानों को छात्रों को इस तरह सक्षम बनाना चाहिए ताकि वे अपने जीवन में करियर के विभिन्न बदलावों और पड़ावों को सफलतापूर्वक संभाल सकें, ऐसा वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (डब्लूपीयू) गोवा में आयोजित 'ओपन हाउस' में भविष्य की उच्च शिक्षा और एक बेहद अप्रत्याशित होती दुनिया में विश्वविद्यालयों से बदलती अपेक्षाओं पर चर्चा के लिए भावी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ लाया गया। इस बातचीत के केंद्र में डब्लूपीयू गोवा का 'ट्रांसडिसिप्लिनरी' शिक्षा मॉडल था। यह मॉडल किसी एक विषय की गहराई को विभिन्‍न क्षेत्रों में सोचने, बदलाव के अनुकूल ढलने और वास्तविक दुनिया की जटिल चुनौतियों का समाधान करने की क्षमता के साथ जोड़ने का प्रयास करता है। वाइस चांसलर प्रोफेसर वाल्टर लील ने कहा, "डब्ल्यूपीयू गोवा की स्थापना एक ट्रांसडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण के साथ की ...