भारत एक दर्जन से अधिक देशों के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी पर बातचीत कर रहा है : पीयूष गोयल

० आनंद चौधरी ० 
नयी दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्लू) द्वारा आयोजित 'क्लाइमेट रेजिलिएंस एनालिटिक्स एंड विजुअलाइजेशन इंटेलिजेंस सिस्टम' क्रेविस (CRAVIS) को जारी करने के अवसर पर कहा, "कॉरपोरेट बोर्डरूम को जलवायु जोखिमों को अपने मुख्य निर्णयों में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।
सीईईडब्ल्यू का बनाया क्रेविस प्लेटफॉर्म इस बात में व्यापक बदलाव ला सकता है कि लगातार गर्म होती दुनिया में भारत अपनी योजनाएं कैसे बनाए। पीयूष गोयल ने भारत के जलवायु नेतृत्व, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार और वैश्विक आर्थिक भागीदारी पर चर्चा करते हुए कहा, भारत एक दर्जन से अधिक देशों और क्षेत्रों के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी पर बातचीत कर रहा है। 
भारत सरकार जलवायु कार्रवाई के लिए अपना पूर्ण समर्थन देगी। जलवायु लक्ष्यों में शीर्ष जी20 प्रदर्शनकर्ताओं में भारत शामिल हैं। नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य 8 साल पहले ही हासिल कर लिए गए हैं। 2030 तक 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले एक दशक में भारत में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई को मजबूरी से बदलकर आर्थिक रूप से व्यवहार्य प्रस्ताव के रूप में देखा जाने लगा है।
उन्होंने कहा कि विकसित देशों द्वारा वित्तपोषण और प्रौद्योगिकी संबंधी प्रतिबद्धताओं को पूरा न करने के बावजूद भारत ने ब‍हुत अच्‍छा प्रदर्शन किया है और विकास को बनाए रखते हुए जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनियां रोजगार सृजन, आर्थिक गतिविधि और पूंजीगत वस्तुओं, बिजली, प्रौद्योगिकी और सेवाओं के क्षेत्र में भविष्य की निर्यात क्षमता में योगदान दे रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित