सृजन फाउंडेशन द्वारा 150 पौधों का वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
० आशा पटेल ० जयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सृजन फाउंडेशन द्वारा Sunrise Westway Heights परिसर में वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया तथा उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राखी राठौड़ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारियों, निवासियों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़ ने कहा कि कोई भी योगदान छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा"कई बार हमें लगता है कि एक पेड़ लगाने से क्या फर्क पड़ेगा। लेकिन मेरा मानना है कि हर छोटा योगदान भी बदलाव लाता है। रामायण में...