संदेश

जून 25, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जयपुर के राहुल परवाल को मिला विश्वस्तरीय' यूरोस्टर-2026 अवार्ड'

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | जयपुर के निवासी साफ्टवेयर इंजिनियर राहुल परवाल को नार्वे में आयोजित एक विश्वस्तरीय कान्फ्रेन्स में सॉफ्टवेयर टेस्टिंग्स विषय पर श्रेष्ठ लेक्चर देने के उपलक्ष में दूसरी बार विश्व स्तर का यूरोस्टर-2026 अवार्ड मिला है। यह प्रथम अवसर है जब यूरोस्टार के 30 वर्ष के इतिहास में एक ही स्पीकर को यह विश्व स्तरीय अवार्ड दूसरी बार मिला है। यह न केवल माहेश्वरी समाज अपितु सम्पूर्ण वैश्य समाज एवं राष्ट्र के लिए गौरव की बात है। राहुल को वर्ष 2025 में भी दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर टेस्ट यूरोस्टर (EUROSTAR) 2025 का बेस्ट ट्यूरोटियल अवार्ड मिला था जो 30 वर्ष के इतिहास में एशिया के स्पीकर को प्रथम बार मिला था। यह कान्फ्रेन्स एडिनबर्ग, स्कॉटलैण्ड में हुई थी। राहुल पूर्व में भी अनेक देशों में "सॉफ्टवेयर टेस्टिंग्स" विषय पर लेक्चर देते रहे है।

ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस मुख्यालय शांतिवन में आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। उनकी याद में ब्रह्ममुहूर्त से देर रात तक योग-तपस्या का दौर जारी रहा। वहीं डायमंड हाल में पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मम्मा के साथ के अनुभव सांझा करते हुए पुष्पांजली अर्पित की। साथ ही देशभर से आए तीन हजार से अधिक भाई-बहनों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजली कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मुन्नी दीदी ने कहा कि मम्मा सदा कहती थीं हर घड़ी अंतिम घड़ी है। इसलिए वह सदा अलर्ट, एक्यूरेट रहती थीं। बाबा का कहना और मम्मा का करना, यह विशेषता थी। कैसी भी परिस्थिति आई लेकिन मम्मा ने गंभीरता, धैर्यता के साथ सामना किया। वर्ष 1919 में अमृतसर के साधारण परिवार में मम्मा का जन्म हुआ था। उनके बचपन का नाम ओम राधे था। जब आप ओम की ध्वनि का उच्चारण करती थीं तो पूरे वातावरण में गहन शांति छा जाती थी, इसलिए भी आप ओम राधे के नाम से ल...

राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति बिपिन गुप्ता पहुंचे शांतिवन- डायमंड हाल, किचन, पीएम पार्क का किया अवलोकन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर बेंच के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिपिन गुप्ता चार दिवसीय भ्रमण पर आबूरोड पधारे। इस दौरान उन्होंने धर्मपत्नी सीए पारूल गोयल के साथ शांतिवन परिसर का अवलोकन किया। जहां पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही आबूरोड जिला एवं सेशन न्यायालय के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार व ब्रह्माकु‌मारीज़ के महासचिव बीके करुणा भाई ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका डॉ. बीके सविता दीदी ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने न्यायमूर्ति गुप्ता ने न्यायमूर्ति गुप्ता को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा की जा रही आध्यात्मिक, सामाजिक सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर आबूराज के डिप्टी एसपी बृजेश कुमार व आबूरोड सदर थाना प्रभारी प्रदीप डागा, कोर्ट स्टाफ श्रवण सिंह राव विशेष रूप से उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति ने शान्तिवन परिसर के विशाल डायमण्ड हॉल, भोलेनाथ शिव का भण्डारे, मनमोहिनीवन परिसर, दादी प्रकाशमणि विजडम पार्क का अवलोकन कर यहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की साफ-सफाई और मैनेजमे...

नामदेव फिनवेस्ट बनी लिमिटेड कंपनी, ICRA से मिला A- रेटिंग अपग्रेड

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : नामदेव फिनवेस्ट लिमिटेड (पूर्व में नामदेव फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड), जो टियर-II और टियर-III बाजारों में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने वाली एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, ने अपनी विकास यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों की घोषणा की है। इनमें कंपनी का लिमिटेड कंपनी में परिवर्तन तथा आईसीआरए (ICRA) द्वारा इसकी क्रेडिट रेटिंग को बढ़ाकर A- किया जाना शामिल है। ये उपलब्धियां कंपनी के विकास के अगले चरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं और इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति, सुदृढ़ कॉर्पोरेट गवर्नेंस ढांचे तथा भारत के वंचित और कम सेवायुक्त वर्गों के बीच वित्तीय समावेशन और सतत विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। लिमिटेड कंपनी में परिवर्तन नामदेव फिनवेस्ट की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे कंपनी का संस्थागत ढांचा, तकनीक अपनाने की क्षमता और कार्य प्रक्रियाएं और मजबूत होंगी, साथ ही यह उसे विकास के अगले चरण के लिए बेहतर स्थिति में स्थापित करेगा। यह बदलाव कंपनी के बढ़ते आकार, विकसित होते गवर्नेंस मानकों और भविष्य के लिए तैयार एक मजबूत व्यवसाय...

रिलायंस की कार्किनोस हेल्थकेयर ने एक लाख महिलाओं की HPV DNA जांच पूरी की

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की 100 प्रतिशत स्टेप-डाउन सहायक कंपनी कार्किनोस हेल्थकेयर ने देशभर में एक लाख से अधिक महिलाओं की HPV DNA जांच पूरी कर एक उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि भारत में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की समय पर पहचान, रोकथाम और उपचार तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। कार्किनोस हेल्थकेयर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुशंसित HPV DNA जांच के साथ एक डिजिटल "कंटीन्यूम ऑफ केयर" मॉडल विकसित किया है, जिसके तहत जागरूकता, स्क्रीनिंग, ट्रैकिंग, ट्रायेज, रोगी मार्गदर्शन (नेविगेशन) और उपचार तक निरंतर फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाता है। इस मॉडल का उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि पॉजिटिव पाई गई प्रत्येक महिला को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। कार्किनोस हेल्थकेयर की अर्ली डिटेक्शन एंड वीमेन वेलनेस की सलाहकार एवं पद्मश्री डॉ. नीरजा भाटला ने कहा कि HPV DNA जांच सर्वाइकल कैंसर की प्राथमिक जांच का सबसे विश्वसनीय माध्यम है। उन्होंने कहा कि जांच के साथ यह सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है कि जिन महिलाओं क...

असम से जामनगर लाई गई हथिनी मानिकी को वनतारा में मिला नया जीवन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जामनगर : करीब 48 वर्ष की हथिनी मानिकी अब इलाज और बेहतर देखभाल के लिए जामनगर स्थित वनतारा पहुंच गई है। पिछले कई वर्षों से वह बाएं अगले पैर की गंभीर समस्या से जूझ रही थी। इसके कारण उसे चलने-फिरने में काफी तकलीफ होती थी। उम्र बढ़ने के साथ उसकी हालत और बिगड़ गई। उसके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। कई घाव संक्रमित हो चुके थे और एक आंख की रोशनी भी कमजोर हो गई थी। कुछ समय पहले असम में इलाज के लिए ले जाए जाने के दौरान मानिकी का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह दर्द से लंगड़ाते हुए सड़क पर चलती दिखाई दे रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद देशभर के लोगों ने उसके इलाज और बेहतर देखभाल की मांग की। मानिकी की गंभीर हालत को देखते हुए उसके मालिक रुचि चेतिया ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित समिति से उसे वनतारा भेजने की अनुमति मांगी थी। समिति के साथ असम और गुजरात सरकार ने भी मंजूरी दी। इसके बाद मानिकी को सुरक्षित रूप से जामनगर लाया गया। वनतारा के विशेषज्ञों का कहना है कि मानिकी को लंबे समय तक विशेष इलाज की जरूरत है। उसके दर्द को कम करने के लिए ...

जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और जयपुर नगर निगम ने स्वच्छ जयपुर के लिए मोबाइल एयर प्यूरीफिकेशन वाहन की शुरुआत

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर : जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ने जयपुर नगर निगम के साथ मिलकर जयपुर के पहले मोबाइल एयर प्यूरीफिकेशन वाहन का शुभारंभ किया। यह पहल शहर में बढ़ती गर्मी और वायु गुणवत्ता संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए एक अभिनव एवं प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान के रूप में तैयार की गई है। इस अनूठी पहल को सांगानेर स्टेडियम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जयपुर नगर निगम के आयुक्त ओम प्रकाश कसैरा (आईएएस) तथा जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के डाइरेक्टर एन. एल. नामा भी उपस्थित रहे। जयपुर में बढ़ते तापमान, सड़क की धूल और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की चुनौतियों को देखते हुए यह मोबाइल एयर प्यूरीफिकेशन वाहन प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में लक्षित समाधान प्रदान करेगा।  इसमें 1,000 PSI से अधिक दबाव पर कार्य करने वाली हाई-प्रेशर मिस्टिंग प्रणाली लगी है, जो पानी को 10–20 माइक्रॉन आकार की अति सूक्ष्म बूंदों में परिवर्तित करती है। यह मिस्ट हवा में मौजूद प्रदूषक कणों को प्रभावी ढंग से पकड़ने के साथ-साथ आसपास के तापमान को भी कम करती है, जिसस...

जियोसावन ने लॉन्च किया 'म्यूजिक प्रोफाइल', यूजर्स दे सकेंगे अपनी 'म्यूजिक पर्सोना' को नई पहचान

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवा जियोसावन ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर 'म्यूजिक प्रोफाइल' लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी संगीत पसंद को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और उसे दूसरों के साथ साझा भी कर सकेंगे। यह फीचर यूजर्स की सुनने की आदतों के आधार पर उनकी अलग 'म्यूजिक पर्सोना' (Music Persona) तैयार करेगा। इसके अनुसार उन्हें पंजाबी मुरीद (Punjabi Murid), बॉलीवुड भक्त (Bollywood Bhakt), हिप हॉप हसलर (Hip Hop Hustler) और तेलुगु अभिमानी (Telugu Abhimani) जैसे विशेष बैज दिए जाएंगे। फीचर के तहत यूजर्स को सुने गए गानों की संख्या, नए कलाकारों की खोज और बनाई गई प्लेलिस्ट के आधार पर अलग-अलग प्रमुख माइलस्टोन हासिल होंगे। साथ ही उन्हें अपनी पसंदीदा संगीत शैली, मूड, सबसे अधिक सुने गए गानों और पसंदीदा कलाकारों की जानकारी भी मिलेगी। जियोसावन हर सप्ताह और हर महीने उनकी संगीत पसंद की झलक भी उपलब्ध कराएगा। इससे यूजर्स समय के साथ अपनी बदलती संगीत पसंद को आसानी से समझ सकेंगे। यूजर्स अपने म्यूजिक प्रोफाइल पर अपना स्टेटस अपडेट कर सकेंगे और अपने पसंदीदा कलाकारों...

प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में बिजली-पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर प्राथमिकता से कार्य करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति को राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि जयपुर में परिवहन से लेकर सफाई व्यवस्था को हाईटेक करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय किए गए हैं, जिससे भविष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। मुख्यमंत्री सांगानेर स्टेडियम में लगभग 631 करोड़ रुपये के 1538 विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं पट्टा वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार व उन्नयन होगा, जिससे क्षेत्र के आमजन को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की 8 करोड़ जनता की सेवा और कल्याण के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे। 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत की इस मेट्रो लाइन में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक के कार्यादेश भी जारी किए जा चुके हैं। यह प...

स्पीकर देवनानी ने प्रथम सिंधु कुंभ में की सिंधु नदी एवं भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लेह-लद्दाख में आयोजित प्रथम सिंधु कुंभ के अंतर्गत पवित्र सिंधु घाट पर मां सिंधु नदी एवं भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति तथा प्रगति की कामना की। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि सिंधु नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता की अमर प्रतीक है। सिंधु के पावन तट पर श्रद्धा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का जो अद्भुत संगम दिखाई देता है, वह भारत की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का सशक्त परिचायक है। देवनानी ने कहा कि सिंधु दर्शन यात्रा अपने 30वें वर्ष में प्रथम सिंधु कुंभ के रूप में एक नए अध्याय की साक्षी बन रही है। 22 से 27 जून तक आयोजित इस महाआयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत तथा सांस्कृतिक गौरव का भव्य प्रदर्शन हो रहा है। देवनानी ने कहा कि लद्दाख की अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत वातावरण इस आयोजन को विशेष बनाता है। देश...

भाजपा सरकार में चिकित्सा व्यवस्थायें रसातल में पहुॅंच गई,लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना एवं आजीएचएस जैसी योजनायें लागू हुई थी जिसके तहत् कर्मचारियों को प्रदेश के निजी चिकित्सालयों में 25 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा था और कांग्रेस ने प्रदेश में राईट टू हैल्थ लागू करने की कवायद की थी, किन्तु आज दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार के शासन में चिकित्सा व्यवस्थायें रसातल में पहुॅंच गई, लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है, दवाईयां नहीं मिल रही है,  सरकारी अस्पतालों में नकली इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं, किन्तु सरकार में कोई जवाब देने वाला नहीं है, हमारी माताएं-बहनें जो प्रसुतायें हैं, अस्पताल में दम तोड़ रही हैं। कोटा में हमारी पॉंच बहनें प्रसुताओं की मौत हो गई, 6 गम्भीर रूप से बीमार हो गई हैं, जोधपुर में 2 गम्भीर रूप से बीमार हैं और 6 चिकित्सकीय लापरवाही से बीमारी जूझ रही हैं। इसी प्रकार बीकानेर में 6 महिलाओं का सही इलाज नहीं हुआ, दो की मृत्य हो गई,  आज भी परिजन उनका शव लेकर न्याय की उम्मीद में बैठे हैं, 6 की किडनी फेल हो गई और एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में आग लगने की घटना हुई थी,...