राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति बिपिन गुप्ता पहुंचे शांतिवन- डायमंड हाल, किचन, पीएम पार्क का किया अवलोकन

० संवाददाता द्वारा ० 
आबूरोड। राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर बेंच के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिपिन गुप्ता चार दिवसीय भ्रमण पर आबूरोड पधारे। इस दौरान उन्होंने धर्मपत्नी सीए पारूल गोयल के साथ शांतिवन परिसर का अवलोकन किया। जहां पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही आबूरोड जिला एवं सेशन न्यायालय के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार व ब्रह्माकु‌मारीज़ के महासचिव बीके करुणा भाई ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका डॉ. बीके सविता दीदी ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस दौरान अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने न्यायमूर्ति गुप्ता ने न्यायमूर्ति गुप्ता को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा की जा रही आध्यात्मिक, सामाजिक सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर आबूराज के डिप्टी एसपी बृजेश कुमार व आबूरोड सदर थाना प्रभारी प्रदीप डागा, कोर्ट स्टाफ श्रवण सिंह राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
न्यायमूर्ति ने शान्तिवन परिसर के विशाल डायमण्ड हॉल, भोलेनाथ शिव का भण्डारे, मनमोहिनीवन परिसर, दादी प्रकाशमणि विजडम पार्क का अवलोकन कर यहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की साफ-सफाई और मैनेजमेंट काबिले तारीफ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार