जयपुर के राहुल परवाल को मिला विश्वस्तरीय' यूरोस्टर-2026 अवार्ड'

० आशा पटेल ० 
जयपुर | जयपुर के निवासी साफ्टवेयर इंजिनियर राहुल परवाल को नार्वे में आयोजित एक विश्वस्तरीय कान्फ्रेन्स में सॉफ्टवेयर टेस्टिंग्स विषय पर श्रेष्ठ लेक्चर देने के उपलक्ष में दूसरी बार विश्व स्तर का यूरोस्टर-2026 अवार्ड मिला है। यह प्रथम अवसर है जब यूरोस्टार के 30 वर्ष के इतिहास में एक ही स्पीकर को यह विश्व स्तरीय अवार्ड दूसरी बार मिला है। यह न केवल माहेश्वरी समाज अपितु सम्पूर्ण वैश्य समाज एवं राष्ट्र के लिए गौरव की बात है।
राहुल को वर्ष 2025 में भी दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर टेस्ट यूरोस्टर (EUROSTAR) 2025 का बेस्ट ट्यूरोटियल अवार्ड मिला था जो 30 वर्ष के इतिहास में एशिया के स्पीकर को प्रथम बार मिला था। यह कान्फ्रेन्स एडिनबर्ग, स्कॉटलैण्ड में हुई थी। राहुल पूर्व में भी अनेक देशों में "सॉफ्टवेयर टेस्टिंग्स" विषय पर लेक्चर देते रहे है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास