संदेश

जून 26, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग ने रचा रिकॉर्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान ऊर्जा विभाग द्वारा राज्य के इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 7171 मेगावाट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर, इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड श्रेणी में दर्ज कर लिया गया है। विधुत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को 'मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' के वैश्विक सम्मान पत्र से नवाजा गया। इस उपलब्धि पर 'मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (इंडिया)' के सी.ई.ओ. कृष्ण कुमार उपाध्याय ने सम्मान पत्र सौंपते हुए कहा कि राजस्थान ऊर्जा विभाग का यह प्रदर्शन न केवल राज्य के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है ही साथ ही देश में ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी एक मिसाल है। यह वैश्विक अवार्ड मंत्री के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अभूतपूर्व प्रयासों को समर्पित करते हुए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। इस अवसर पर संस्था के मैनेजर अरिहंत उपाध्याय एवं कोऑर्डिनेटर गरिमा जैन भी उपस्थित रहें। राजस्थान ऊर्जा विभाग ने अपनी 7580 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के विरुद्ध रिकॉर्ड...

एलन शिक्षा संबल से सच होंगे सरकारी स्कूलों के हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के सपने

चित्र
० आशा पटेल ०  कोटा | सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के सपनों को साकार करने की दिशा में संचालित एलन शिक्षा संबल योजना के 2026-27 बैच का ओरियंटेशन हुआ। एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में बारां रोड स्थित एलन सुपथ कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में चयनित 126 विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में एलन के निदेशक एवं एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के ट्रस्टी राजेश माहेश्वरी एवं नवीन माहेश्वरी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को किट बैग, अध्ययन सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधन प्रदान किए गए। चयनित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं एलन सुपथ कैम्पस में संचालित होंगी, जहां उन्हें नीट - 2027 की तैयारी के लिए पूर्णतः निःशुल्क शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में एचओडी केजी वैष्णव व पीबी सक्सेना भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के तहत यह तीसरे वर्ष के बैच की शुरुआत है। इसे 2024 में एलन परिवार के पितृ पुरूष लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी की स्मृति में एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के सं...

1 मिलियनवां TVS आईक्यूब रोलआउट : EV रूपान्तरण में TVS मोटर की भूमिका

चित्र
० आशा पटेल ०  बैंगलुरु | दुनिया भर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने होसुर स्थित अपनी मैनुफैक्चरिंग युनिट से 1 मिलियनवें टीवीएस आईक्यूब के रोलआउट की घोषणा की । यह उपलब्धि भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो मोबिलिटी के सस्टेनेबल, स्मार्ट और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर देश की प्रगति को दर्शाती है। जैसे-जैसे देश विकसित भारत के दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्थायी विकास, ऊर्जा रूपान्तरण और तकनीकी नेतृत्व को सक्षम बनाने वाले मुख्य कारक के रूप में उभर रही है। भारत की ईवी यात्रा में अग्रणी होने के नाते, टीवीएस मोटर ने इन-हाउस इंजीनियरिंग, आरएंडडी, प्रोडक्ट इनोवेशन और इकोसिस्टम डेवलपमेंट में लगातार निवेश कर इस श्रेणी को आकार दिया है।  दुनिया के लिए भारत में ही डिज़ाइन, इंजीनियर और मैनुफैक्चर किया गया टीवीएस आईक्यूब, आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता पर टीवीएस मोटर के फोकस को दर्शाता है तथा भारतीय इनोवेशन मंे गुणवत्ता, परफोर्मेन्स एवं सस्टेनेबिलिटी के विश्वस्तरीय मानकों को सुनिश्चित करता है।  टीवीएस मोटर कंपनी के च...

सृजन फाउंडेशन द्वारा 150 पौधों का वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सृजन फाउंडेशन द्वारा Sunrise Westway Heights परिसर में वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया तथा उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राखी राठौड़ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारियों, निवासियों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़ ने कहा कि कोई भी योगदान छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा"कई बार हमें लगता है कि एक पेड़ लगाने से क्या फर्क पड़ेगा। लेकिन मेरा मानना है कि हर छोटा योगदान भी बदलाव लाता है। रामायण में...

लोकतंत्र सेनानियों को मिलेगी 25 हजार रुपये मासिक पेंशन व 5 हजार रुपये मासिक चिकित्सा सहायता

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल ने संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का काम किया। संविधान की रक्षा में लोकतंत्र सेनानियों का अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने कहा कि इतिहास के उन घटनाक्रमों को याद रखना बेहद जरूरी है जब देश के लोकतांत्रिक ढांचे और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को न केवल नुकसान पहुंचाया गया, बल्कि देश को जेलखाना तक बना दिया गया था। मुख्यमंत्री राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम, दुर्गापुरा में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की भावना की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे सभी इन विभूतियों के राष्ट्र के प्रति संघर्ष एवं समर्पण को आत्मसात् करें। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों की मासिक पेंशन को 5 हजार रुपये बढ़ाकर 25 हजार रुपये तथा मासिक चिकित्सा सहायता को 1 हजार रुपये बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा राज्य सरकार लोकतंत्र सेनानि...