Dy CM Rajasthan दिया कुमारी के सम्मान में अभिनंदन समारोह
० आशा पटेल ० कोलकाता : कोलकाता के आईटीसी सोनार बंगला होटल में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान फाउंडेशन के केन्द्रीय संगठन के वरिष्ठ तथा एनआरआर (प्रवासी राजस्थानी) पश्चिम बंगाल एवं बिहार के समन्वयक डॉ. अरुण अग्रवाल ने की। राजस्थान सरकार द्वारा गठित राजस्थान फाउंडेशन कलकत्ता चैप्टर की सदस्य अंजु सेठिया ने दिया कुमारी राजस्थानी लहरिया पहनाकर अभिनंदन किया राजस्थान फाउंडेशन के केन्द्रीय संगठन के कोलकाता में राजस्थान प्रवासियों को अपनी जड़ से जोड़े रखने एवं बंगाल–राजस्थान में सांस्कृतिक सम्बन्ध को और मजबूत करने के बारे भी बात की। राजस्थान कोलकाता प्रवासीयो को जोडने पर भी बात हुई और दिया कुमारी कोलकाता मे कार्यक्रम करने पर आने का भी आश्वासन दिया।अपनी मातृभूमि राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को देश के विभिन्न हिस्सों में सहेजकर आगे बढ़ा रहे सभी प्रवासी राजस्थानी बंधु हमारे गौरव हैं। उनके असीम स्नेह, अपनत्व और राजस्थान के प्रति अटूट लगाव ने मन को भावविभोर कर दिया। महानगर के जाने माने लोग...