जियोसावन ने लॉन्च किया 'म्यूजिक प्रोफाइल', यूजर्स दे सकेंगे अपनी 'म्यूजिक पर्सोना' को नई पहचान
० संवाददाता द्वारा ० नई दिल्ली : ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवा जियोसावन ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर 'म्यूजिक प्रोफाइल' लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी संगीत पसंद को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और उसे दूसरों के साथ साझा भी कर सकेंगे। यह फीचर यूजर्स की सुनने की आदतों के आधार पर उनकी अलग 'म्यूजिक पर्सोना' (Music Persona) तैयार करेगा। इसके अनुसार उन्हें पंजाबी मुरीद (Punjabi Murid), बॉलीवुड भक्त (Bollywood Bhakt), हिप हॉप हसलर (Hip Hop Hustler) और तेलुगु अभिमानी (Telugu Abhimani) जैसे विशेष बैज दिए जाएंगे। फीचर के तहत यूजर्स को सुने गए गानों की संख्या, नए कलाकारों की खोज और बनाई गई प्लेलिस्ट के आधार पर अलग-अलग प्रमुख माइलस्टोन हासिल होंगे। साथ ही उन्हें अपनी पसंदीदा संगीत शैली, मूड, सबसे अधिक सुने गए गानों और पसंदीदा कलाकारों की जानकारी भी मिलेगी। जियोसावन हर सप्ताह और हर महीने उनकी संगीत पसंद की झलक भी उपलब्ध कराएगा। इससे यूजर्स समय के साथ अपनी बदलती संगीत पसंद को आसानी से समझ सकेंगे। यूजर्स अपने म्यूजिक प्रोफाइल पर अपना स्टेटस अपडेट कर सकेंगे और अपने पसंदीदा कलाकारों...