ईशा फाउंडेशन व सृजन फाउंडेशन ने किया योग सत्र आयोजित
० आशा पटेल ०
जयपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सृजन फाउंडेशन एवं ईशा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिव सरोवर पैलेस में एक योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन से जुड़े लगभग 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीधारी निभाई। इस योग सत्र का समन्वयन सृजन फाउंडेशन की कार्यक्रम समन्वयक सृष्टि शर्मा ने स्वयंसेवकों राघव एवं लोचन के सहयोग से किया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक एवं वेलनेस विशेषज्ञ श्रीमती वंदना ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया साथ ही वंदना ने योग और ध्यान के कई लाभ से भी परिचित करवाया।
इस अवसर पर ईशा फाउंडेशन के अरमान ने ध्यान सत्र का संचालन करते हुए मानसिक शांति एवं एकाग्रता के महत्व पर प्रकाश डाला और साथ ही उसके कई लाभ भी बताए।

कार्यक्रम में सृजन फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष तथा काउंसलर मनोवैज्ञानिक , कवियत्री, रैकी मास्टर,एडवोकेट इंदु तोमर ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की आधारशिला है तथा सभी को उन्होंने नियमित रूप से हर रोज़ प्रातः काल में योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
टिप्पणियाँ