स्पीकर देवनानी ने प्रथम सिंधु कुंभ में की सिंधु नदी एवं भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लेह-लद्दाख में आयोजित प्रथम सिंधु कुंभ के अंतर्गत पवित्र सिंधु घाट पर मां सिंधु नदी एवं भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति तथा प्रगति की कामना की। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि सिंधु नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता की अमर प्रतीक है। सिंधु के पावन तट पर श्रद्धा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का जो अद्भुत संगम दिखाई देता है, वह भारत की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का सशक्त परिचायक है।
देवनानी ने कहा कि सिंधु दर्शन यात्रा अपने 30वें वर्ष में प्रथम सिंधु कुंभ के रूप में एक नए अध्याय की साक्षी बन रही है। 22 से 27 जून तक आयोजित इस महाआयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत तथा सांस्कृतिक गौरव का भव्य प्रदर्शन हो रहा है।
देवनानी ने कहा कि लद्दाख की अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत वातावरण इस आयोजन को विशेष बनाता है। देश के विभिन्न भागों से आए श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और सामाजिक प्रतिनिधियों की सहभागिता राष्ट्रीय एकता के भाव को और अधिक सुदृढ़ कर रही है।

 देवनानी ने कहा कि निर्जला एकादशी भारतीय सनातन संस्कृति में श्रद्धा, संयम, तप एवं आत्मशुद्धि का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें आत्मसंयम, सेवा, सदाचार और आध्यात्मिक उन्नयन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि एकादशी व्रत के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मनियंत्रण और सकारात्मकता का संचार करता है। 

उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती हैं। निर्जला एकादशी का पर्व जल के महत्व, त्याग और परोपकार की भावना का भी स्मरण कराता है। देवनानी ने प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता का संचार करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार