संदेश

जियोसावन ने लॉन्च किया 'म्यूजिक प्रोफाइल', यूजर्स दे सकेंगे अपनी 'म्यूजिक पर्सोना' को नई पहचान

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवा जियोसावन ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर 'म्यूजिक प्रोफाइल' लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी संगीत पसंद को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और उसे दूसरों के साथ साझा भी कर सकेंगे। यह फीचर यूजर्स की सुनने की आदतों के आधार पर उनकी अलग 'म्यूजिक पर्सोना' (Music Persona) तैयार करेगा। इसके अनुसार उन्हें पंजाबी मुरीद (Punjabi Murid), बॉलीवुड भक्त (Bollywood Bhakt), हिप हॉप हसलर (Hip Hop Hustler) और तेलुगु अभिमानी (Telugu Abhimani) जैसे विशेष बैज दिए जाएंगे। फीचर के तहत यूजर्स को सुने गए गानों की संख्या, नए कलाकारों की खोज और बनाई गई प्लेलिस्ट के आधार पर अलग-अलग प्रमुख माइलस्टोन हासिल होंगे। साथ ही उन्हें अपनी पसंदीदा संगीत शैली, मूड, सबसे अधिक सुने गए गानों और पसंदीदा कलाकारों की जानकारी भी मिलेगी। जियोसावन हर सप्ताह और हर महीने उनकी संगीत पसंद की झलक भी उपलब्ध कराएगा। इससे यूजर्स समय के साथ अपनी बदलती संगीत पसंद को आसानी से समझ सकेंगे। यूजर्स अपने म्यूजिक प्रोफाइल पर अपना स्टेटस अपडेट कर सकेंगे और अपने पसंदीदा कलाकारों...

प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में बिजली-पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर प्राथमिकता से कार्य करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति को राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि जयपुर में परिवहन से लेकर सफाई व्यवस्था को हाईटेक करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय किए गए हैं, जिससे भविष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। मुख्यमंत्री सांगानेर स्टेडियम में लगभग 631 करोड़ रुपये के 1538 विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं पट्टा वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार व उन्नयन होगा, जिससे क्षेत्र के आमजन को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की 8 करोड़ जनता की सेवा और कल्याण के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे। 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत की इस मेट्रो लाइन में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक के कार्यादेश भी जारी किए जा चुके हैं। यह प...

स्पीकर देवनानी ने प्रथम सिंधु कुंभ में की सिंधु नदी एवं भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लेह-लद्दाख में आयोजित प्रथम सिंधु कुंभ के अंतर्गत पवित्र सिंधु घाट पर मां सिंधु नदी एवं भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति तथा प्रगति की कामना की। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि सिंधु नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता की अमर प्रतीक है। सिंधु के पावन तट पर श्रद्धा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का जो अद्भुत संगम दिखाई देता है, वह भारत की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का सशक्त परिचायक है। देवनानी ने कहा कि सिंधु दर्शन यात्रा अपने 30वें वर्ष में प्रथम सिंधु कुंभ के रूप में एक नए अध्याय की साक्षी बन रही है। 22 से 27 जून तक आयोजित इस महाआयोजन में धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत तथा सांस्कृतिक गौरव का भव्य प्रदर्शन हो रहा है। देवनानी ने कहा कि लद्दाख की अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत वातावरण इस आयोजन को विशेष बनाता है। देश...

भाजपा सरकार में चिकित्सा व्यवस्थायें रसातल में पहुॅंच गई,लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है : कांग्रेस

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना एवं आजीएचएस जैसी योजनायें लागू हुई थी जिसके तहत् कर्मचारियों को प्रदेश के निजी चिकित्सालयों में 25 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा था और कांग्रेस ने प्रदेश में राईट टू हैल्थ लागू करने की कवायद की थी, किन्तु आज दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार के शासन में चिकित्सा व्यवस्थायें रसातल में पहुॅंच गई, लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है, दवाईयां नहीं मिल रही है,  सरकारी अस्पतालों में नकली इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं, किन्तु सरकार में कोई जवाब देने वाला नहीं है, हमारी माताएं-बहनें जो प्रसुतायें हैं, अस्पताल में दम तोड़ रही हैं। कोटा में हमारी पॉंच बहनें प्रसुताओं की मौत हो गई, 6 गम्भीर रूप से बीमार हो गई हैं, जोधपुर में 2 गम्भीर रूप से बीमार हैं और 6 चिकित्सकीय लापरवाही से बीमारी जूझ रही हैं। इसी प्रकार बीकानेर में 6 महिलाओं का सही इलाज नहीं हुआ, दो की मृत्य हो गई,  आज भी परिजन उनका शव लेकर न्याय की उम्मीद में बैठे हैं, 6 की किडनी फेल हो गई और एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में आग लगने की घटना हुई थी,...

फुटबॉल फीवर को फैशन में लाया Yousta, FIFA कलेक्शन लॉन्च

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : रिलायंस रिटेल के यूथ फैशन ब्रांड Yousta ने अपना नया FIFA कलेक्शन लॉन्च किया है। कलेक्शन उन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो खेल से जुड़ाव को अपने रोजमर्रा के स्टाइल में भी दिखाना चाहते हैं। यह कलेक्शन फुटबॉल, फैशन और पॉप कल्चर को एक साथ लाता है। कंपनी के मुताबिक इस नए कलेक्शन में पुरुषों, महिलाओं, बच्चों समेत पूरे परिवार के लिए FIFA अपैरल शामिल हैं। यह कलेक्शन Yousta स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसमें फुटबॉल की लोकप्रिय टीमों से प्रेरित कंट्री जर्सी, ट्रेंडी कैजुअलवियर, को-ऑर्ड सेट्स, ग्राफिक टी-शर्ट, स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड डेनिम और कई कैरेक्टर-बेस्ड डिजाइन शामिल हैं। Yousta का कहना है कि लाइसेंस्ड कलेक्शन उसके पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा हैं, क्योंकि इनके जरिए ब्रांड युवाओं की पसंद, रुचि और सांस्कृतिक मौकों से सीधे जुड़ पाता है। कलेक्शन में “Fun with FIFA” रेंज भी शामिल है। यह फुटबॉल से प्रेरित स्पोर्ट्सवियर को ज्यादा रंगीन और फैशन-फ्रेंडली अंदाज में पेश करती है। इसमें टी-शर्ट और शॉर्ट्स के को-ऑर्ड सेट्स, रिब्ड टैंक्स और स्पोर्ट्स स्टाइल डेनिम शा...

आदित्य बिड़ला ग्रुप ने आईएनटी परफॉर्मिंग आर्ट्स एकेडमी शुरु की

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई, आदित्य बिड़ला ग्रुप ने आईएनटी आदित्य बिड़ला परफॉर्मिंग आर्ट्स एकेडमी की शुरुआत की है, जिससे भारत के सबसे पुराने और सांस्कृतिक संस्थानों में से एक को नया रूप मिला है। यह इंडियन नेशनल थियेटर (आईएनटी) के लिए एक नई शुरुआत है। इस संस्था ने देश की आजादी के पहले से लेकर आज तक कलाकारों और दर्शकों की कई पीढ़ियों को तैयार किया है। इस एकेडमी का उद्घाटन एकेडमी की चेयरपर्सन राजश्री बिड़ला ने आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, नीरजा बिड़ला, अनन्या बिड़ला और आर्यमन विक्रम बिड़ला की उपस्थिति में किया। यह पहल आदित्य बिड़ला समूह के इतिहास की एक खास विशेषता को दर्शाती है: ऐसे संस्थानों का निर्माण करना जो दीर्घकालिक विकासात्मक संपत्ति बन जाते हैं। समूह ने पीढ़ियों से स्कूलों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों, अनुसंधान केंद्रों, सांस्कृतिक संस्थानों और सामुदायिक मंचों के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में निवेश किया है। आईएनटी का यह नया रूप उसी विरासत को आगे बढ़ाता है, जिससे एक ऐसा स्थान तैयार होगा जहाँ भारत की कलात्मक परंपराओं को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित, सराहा और नए रूप ...

ईशा फाउंडेशन व सृजन फाउंडेशन ने किया योग सत्र आयोजित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सृजन फाउंडेशन एवं ईशा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिव सरोवर पैलेस में एक योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन से जुड़े लगभग 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीधारी निभाई। इस योग सत्र का समन्वयन सृजन फाउंडेशन की कार्यक्रम समन्वयक सृष्टि शर्मा ने स्वयंसेवकों राघव एवं लोचन के सहयोग से किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक एवं वेलनेस विशेषज्ञ श्रीमती वंदना ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया साथ ही वंदना ने योग और ध्यान के कई लाभ से भी परिचित करवाया। इस अवसर पर ईशा फाउंडेशन के अरमान ने ध्यान सत्र का संचालन करते हुए मानसिक शांति एवं एकाग्रता के महत्व पर प्रकाश डाला और साथ ही उसके कई लाभ भी बताए। कार्यक्रम में सृजन फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष तथा काउंसलर मनोवैज्ञानिक , कवियत्री, रैकी मास्टर,एडवोकेट इंदु तोमर ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की आधारशिला है तथा सभी को उन्होंने नियमित रूप से हर रोज़ प्रातः काल में योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रेरित किया।