संदेश

राम मंदिर में चंदा चोरी भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है : धर्म सांसद

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । पंडित देवकीनंदन पुरोहित धर्म सांसद जयपुर ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है साथ ही यह भगवान श्री राम के प्रति किया गया घिनौना अपराध है । इस अपराध में शामिल मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए ट्रस्ट में जो जिम्मेदार है चंपत राय ,ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी को गिरफ्तार कर जांच की जानी चाहिए उनसे पूछताछ होने पर असली गुनहगार सामने आएंगे वर्तमान में जो गिरफ्तार दिए गए हैं वह तो प्यादे मात्र है। असली आका चंपत राय और गोविंद देवगिरी है इन लोगों ने षडयंत्र पूर्वक राम मंदिर में चंदा चोरी करवाई है। पुरोहित ने कहा सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए इस अवसर पर बीकानेर से आए गौ सांसद विनोद भारतीय ने राम मंदिर में चंदा चोरी और वर्तमान में बने हालत पर विचार रखे उन्होंने कहा इस मामले की धर्माचार्य के संरक्षण में जांच कमेटी बननी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए | भारतीय गौ क्रांति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान लाल सेन ने कहा कि यह सब जो हो रहा है इसकी बिल...

IIHMR यूनिवर्सिटी में 9 देशों के स्वास्थ्य विशेषज्ञों में हो रहा मंथन

चित्र
0 आशा पटेल ०  जयपुर । आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन योजना के तहत "ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप फॉर हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग विषय पर दो सप्ताह के इंटरनेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की 29 जून से 10 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेलारूस, भूटान, फिजी, केन्या, नेपाल, सिएरा लियोन, श्रीलंका, ताजिकिस्तान और तंजानिया सहित नौ देशों के 19 स्वास्थ्य पेशेवर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा विभिन्न देशों के बीच सहयोग और अनुभवों का आदान-प्रदान बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने की। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां किसी एक देश तक सीमित नहीं हैं। ऐसे समय में वैश्विक सहयोग और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को भारत की स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली से सीखने के साथ-साथ अपने-अपने देशों के अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने...

एआई को सिर्फ अपनाएं नहीं, बल्कि इसका बुद्धिमानी से उपयोग करें : केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। केन्‍द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने 29वीं राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सक्रिय भागीदारी से यह सम्मेलन और अधिक व्यापक हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करने वाली फ्यूचरिस्टिक सरकार है। सरकार का सतत प्रयास है कि सुशासन के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग किया जाए। डॉ. सिंह ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस (एनसीईजी) के समारोह में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अप्रासंगिक एवं पुराने कानूनों को समाप्त कर अभूतपूर्व पहल की है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मदद मिली है। उन्होंने मिशन कर्मयोगी और सीपीग्राम्स जैसे नवाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के सुशासन मॉडल आज वैश्विक स्तर पर अपना दमखम दिखा चुके हैं। देश के ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक नवाचारों को मॉरीशस, मालदीव, श्रीलंका और दक्षिण अफ्...

निलायश्री क्रिएशन्स ने 'होप्स मिस्टर,मिस एंड मिसेज महाराष्ट्र 2026' और 'द ग्रैंड महाराष्ट्र अवार्ड 2026' का आयोजन किया

चित्र
० संत कुमार गोस्वामी ०  मुंबई - निलायश्री क्रिएशन्स ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित एलीट बैंक्वेट में 'होप्स मिस्टर, मिस एंड मिसेज महाराष्ट्र 2026' और 'द ग्रैंड महाराष्ट्र अवार्ड 2026' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उभरते हुए मॉडल, कामयाब लोग, सेलिब्रिटी और खास मेहमान शामिल हुए, ताकि टैलेंट, आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाया जा सके। इस प्रतियोगिता का मकसद उन लोगों को एक मंच देना था जो ग्लैमर और मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं।  इस मौके पर शो डायरेक्टर रवि सिंह ने कहा, "हमारा विज़न उन टैलेंटेड लोगों को प्रमोट करना है जो फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का सपना देखते हैं। यह मंच जुनून, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत को पहचान दिलाने के लिए समर्पित है। यह प्रतियोगिता तीन कैटेगरी मिस्टर महाराष्ट्र, मिस महाराष्ट्र और मिसेज महाराष्ट्र में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने जजों के सामने अपनी पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास और टैलेंट का प्रदर्शन किया।  विजेता मिस महाराष्ट्र 2026 विजेता : ऋषिका वाल्के 1st रनर-अप: अश्मी वाल्के 2nd रनर-अप:...

राजस्थान लैंग्वेज मॉडल ट्रेनिंग हैकाथॉन,स्मार्ट राजस्थान,राजस्थान इनोवेशन चैलेंज और ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा का शुभारंभ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तकनीक केवल सुविधा का साधन न होकर सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याण का प्रमुख माध्यम बने। डिजिटल शासन का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी नागरिक विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से हर योजना का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाया है। जन-धन, आधार और मोबाइल के जरिये बिचौलियों का दखल खत्म किया और डिजिटल इंडिया जैसी पहल कर तकनीक को आर्थिक विकास का साधन बनाया। मुख्यमंत्री राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि ई-गवर्नेंस को आसान, प्रभावी और किफायती बनाया जाए। यूपीआई आज लेनदेन का आसान जरिया बन चुका है। शासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी और नागरिक-केंद्रित बनाने में एआई, डेटा विश्लेषण, डिजिटल ढांचा और साइबर सुरक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्‍थान में तकनीक को जनकल्याण का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। राजस्थान संपर्क जन-अभियोग निवारण का प्रभावी...

Dy CM Rajasthan दिया कुमारी के सम्मान में अभिनंदन समारोह

चित्र
० आशा पटेल ०  कोलकाता :  कोलकाता के आईटीसी सोनार बंगला होटल में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान फाउंडेशन के केन्द्रीय संगठन के वरिष्ठ तथा एनआरआर (प्रवासी राजस्थानी) पश्चिम बंगाल एवं बिहार के समन्वयक डॉ. अरुण अग्रवाल ने की। राजस्थान सरकार द्वारा गठित राजस्थान फाउंडेशन कलकत्ता चैप्टर की सदस्य अंजु सेठिया ने दिया कुमारी राजस्थानी लहरिया पहनाकर अभिनंदन किया राजस्थान फाउंडेशन के केन्द्रीय संगठन के कोलकाता में राजस्थान प्रवासियों को अपनी जड़ से जोड़े रखने एवं बंगाल–राजस्थान में सांस्कृतिक सम्बन्ध को और मजबूत करने के बारे भी बात की। राजस्थान कोलकाता प्रवासीयो को जोडने पर भी बात हुई और दिया कुमारी कोलकाता मे कार्यक्रम करने पर आने का भी आश्वासन दिया।अपनी मातृभूमि राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को देश के विभिन्न हिस्सों में सहेजकर आगे बढ़ा रहे सभी प्रवासी राजस्थानी बंधु हमारे गौरव हैं। उनके असीम स्नेह, अपनत्व और राजस्थान के प्रति अटूट लगाव ने मन को भावविभोर कर दिया। महानगर के जाने माने लोग...

मोक्ष धाम सेवा समिति,जयपुर में वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं विकास अभियान

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर। मोक्ष धाम सेवा समिति, जयपुर द्वारा चांदपोल मोक्ष धाम को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं विकास अभियान का शुभारंभ 1 जुलाई चांदपोल मोक्ष धाम (बच्चों वाले परिसर) में किया जाएगा। मुख्य अतिथि मंजू शर्मा – सांसद, जयपुर,अमीन कागज़ी – विधायक, किशनपोल,बालमुकुंद आचार्य – विधायक, हवामहल, गोपाल शर्मा – विधायक, सिविल लाइंस,अमित गोयल – जिला अध्यक्ष,चंद्रमोहन बटवाड़ा – विधायक प्रत्याशी, किशनपोल,मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार,मोहनलाल गुप्ता (पूर्व विधायक एव महापौर),संरक्षक मनोज मुदगल (निवर्तमान चेयरमैन जयपुर नगर निगम) समिति द्वारा प्रथम चरण में लगभग 101 छायादार, फलदार एवं पक्षियों के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया जाएगा।यह सारे पौधे समिति को निशुल्क मोक्ष धाम सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद गुप्ता के पुत्र प्रशांत गुप्ता की पत्नी नीलम अग्रवाल की पुण्यतिथि में निशुल्क दिए गए हैं साथ ही पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, बैठने हेतु हरित लॉन, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। सम...