मोक्ष धाम सेवा समिति,जयपुर में वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं विकास अभियान
० संवाददाता द्वारा ०
जयपुर। मोक्ष धाम सेवा समिति, जयपुर द्वारा चांदपोल मोक्ष धाम को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं विकास अभियान का शुभारंभ 1 जुलाई चांदपोल मोक्ष धाम (बच्चों वाले परिसर) में किया जाएगा।
मुख्य अतिथि मंजू शर्मा – सांसद, जयपुर,अमीन कागज़ी – विधायक, किशनपोल,बालमुकुंद आचार्य – विधायक, हवामहल, गोपाल शर्मा – विधायक, सिविल लाइंस,अमित गोयल – जिला अध्यक्ष,चंद्रमोहन बटवाड़ा – विधायक प्रत्याशी, किशनपोल,मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार,मोहनलाल गुप्ता (पूर्व विधायक एव महापौर),संरक्षक मनोज मुदगल (निवर्तमान चेयरमैन जयपुर नगर निगम)
समिति द्वारा प्रथम चरण में लगभग 101 छायादार, फलदार एवं पक्षियों के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया जाएगा।यह सारे पौधे समिति को निशुल्क मोक्ष धाम सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद गुप्ता के पुत्र प्रशांत गुप्ता की पत्नी नीलम अग्रवाल की पुण्यतिथि में निशुल्क दिए गए हैं साथ ही पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था, बैठने हेतु हरित लॉन, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है।
समिति का संकल्प है कि जयपुर के सबसे प्राचीन एवं विशाल चांदपोल मोक्ष धाम का चरणबद्ध तरीके से संपूर्ण विकास, हरियाली एवं स्वच्छता अभियान के माध्यम से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समिति द्वारा निर्धन एवं लावारिस व्यक्तियों का निःशुल्क अंतिम संस्कार कराने का भी जनसेवा कार्य निरंतर किया जाएगा।
समिति सभी समाजों, संस्थाओं एवं नागरिकों से आग्रह करती है कि जिन-जिन समाजों के मोक्ष धाम इस परिसर में स्थित हैं, वे सभी इस जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के महाअभियान से जुड़कर अपने-अपने क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान करें।

टिप्पणियाँ