राम मंदिर में चंदा चोरी भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है : धर्म सांसद

० आशा पटेल ० 
जयपुर । पंडित देवकीनंदन पुरोहित धर्म सांसद जयपुर ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है साथ ही यह भगवान श्री राम के प्रति किया गया घिनौना अपराध है । इस अपराध में शामिल मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए ट्रस्ट में जो जिम्मेदार है चंपत राय ,ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी को गिरफ्तार कर जांच की जानी चाहिए उनसे पूछताछ होने पर असली गुनहगार सामने आएंगे वर्तमान में जो गिरफ्तार दिए गए हैं वह तो प्यादे मात्र है।
असली आका चंपत राय और गोविंद देवगिरी है इन लोगों ने षडयंत्र पूर्वक राम मंदिर में चंदा चोरी करवाई है। पुरोहित ने कहा सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए इस अवसर पर बीकानेर से आए गौ सांसद विनोद भारतीय ने राम मंदिर में चंदा चोरी और वर्तमान में बने हालत पर विचार रखे उन्होंने कहा इस मामले की धर्माचार्य के संरक्षण में जांच कमेटी बननी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए |

भारतीय गौ क्रांति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान लाल सेन ने कहा कि यह सब जो हो रहा है इसकी बिल्कुल भी हमें उम्मीद नहीं थी इस तरह से यह राम भक्तों के साथ छलावा करेंगे , भगवान राम ही उन्हें दंड देंगे, साथ ही राज दंड तो उन्हें मिलेगा ही मिलेगा |सुनीता थान्वी ने कहा मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर शंकराचार्य को सुपुर्द कर देना चाहिए तभी वास्तव में धार्मिक स्थलों का संरक्षण हो पाएगा ,

  राहुल शर्मा ने कहा ट्रस्ट को भंग कर नया ट्रस्ट गठित किया जाना चाहिए | सुशील थानवी ने कहा विश्वास पंडित का कर लिया गया जिसके कारण अब मंदिर में दान चढ़ाने से पहले सोचना पड़ रहा है | पंडित गजानंद शर्मा ने कहा राम और गौ रक्षा के नाम पर आने वाली सरकार ने गौ भक्तों के साथ धोखा किया है | इसके अलावा नमन और रोहित ने भी अपने विचार रखें |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार