राष्ट्र निर्माण में कायस्थ समाज की भूमिका को मिले उचित सम्मान : डॉ.अनूप कुमार श्रीवास्तव
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर कायस्थ समाज की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में महासभा के संरक्षक धीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने पूरे देश के सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं राजनीतिक विकास में सदैव महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक समाज का योगदान प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज सदैव राष्ट्रहित, सुशासन एवं सकारात्मक राजनीति का समर्थक रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकारों में कायस्थ समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व न मिलने पर गहरी चिंता एव...