एलन शिक्षा संबल से सच होंगे सरकारी स्कूलों के हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के सपने

० आशा पटेल ० 
कोटा | सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के सपनों को साकार करने की दिशा में संचालित एलन शिक्षा संबल योजना के 2026-27 बैच का ओरियंटेशन हुआ। एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में बारां रोड स्थित एलन सुपथ कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में चयनित 126 विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में एलन के निदेशक एवं एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के ट्रस्टी राजेश माहेश्वरी एवं नवीन माहेश्वरी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को किट बैग, अध्ययन सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधन प्रदान किए गए। चयनित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं एलन सुपथ कैम्पस में संचालित होंगी, जहां उन्हें नीट - 2027 की तैयारी के लिए पूर्णतः निःशुल्क शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में एचओडी केजी वैष्णव व पीबी सक्सेना भी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के तहत यह तीसरे वर्ष के बैच की शुरुआत है। इसे 2024 में एलन परिवार के पितृ पुरूष लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी की स्मृति में एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किया गया था। एलन शिक्षा संबल कार्यक्रम में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों के सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों का परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाता है

 एलन के फाउंडर डारेक्टर राजेश माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा संबल केवल एक शैक्षणिक योजना नहीं, बल्कि उन परिवारों के सपनों को साकार करने का माध्यम है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आव्हान किया।

 एलन विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा, जबकि विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से इस अवसर को सफलता में बदलना होगा। डॉ. नवीन माहेश्वरी ने कहा कि परमार्थ और शिक्षा के मूल्यों से प्रेरित होकर यह पहल शुरू की गई है, ताकि योग्य विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिल सके।

ओरियंटेशन सत्र के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को एलन की कार्यप्रणाली, एकेडमिक कैलेंडर, टेस्ट सिस्टम, रिवीजन प्लान तथा अध्ययन पद्धति की जानकारी दी गई। एलन नीट डिवीजन हेड एंड वाइस प्रसीडेंट विजय सोनी एवं कैम्पस प्रिंसिपल अमित काबरा ने नीट परीक्षा की तैयारी की रणनीति और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। वहीं कैम्पस की व्यवस्थाओं, कक्षा संचालन और अनुशासन संबंधी पहलुओं की जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार