राष्ट्र निर्माण में कायस्थ समाज की भूमिका को मिले उचित सम्मान : डॉ.अनूप कुमार श्रीवास्तव

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर कायस्थ समाज की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में महासभा के संरक्षक धीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने पूरे देश के सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं राजनीतिक विकास में सदैव महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक समाज का योगदान प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज सदैव राष्ट्रहित, सुशासन एवं सकारात्मक राजनीति का समर्थक रहा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकारों में कायस्थ समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व न मिलने पर गहरी चिंता एवं असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे समाज के बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में निराशा का वातावरण बना है। महासभा ने आग्रह किया कि सरकार एवं संगठन में समाज को उसकी योग्यता और योगदान के अनुरूप उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए, जिससे समाज और अधिक सक्रियता एवं समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि वे कायस्थ समाज के उत्थान, सम्मान एवं उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। यह भी जानकारी दी गई कि 23 अगस्त को कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में नितिन नवीन का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर "अखिल भारतीय कायस्थ प्रतिभा सम्मान" का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाली कायस्थ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार