राजस्थान के ऊर्जा मंत्री के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग ने रचा रिकॉर्ड

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान ऊर्जा विभाग द्वारा राज्य के इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 7171 मेगावाट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर, इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड श्रेणी में दर्ज कर लिया गया है। विधुत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को 'मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' के वैश्विक सम्मान पत्र से नवाजा गया।
इस उपलब्धि पर 'मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (इंडिया)' के सी.ई.ओ. कृष्ण कुमार उपाध्याय ने सम्मान पत्र सौंपते हुए कहा कि राजस्थान ऊर्जा विभाग का यह प्रदर्शन न केवल राज्य के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है ही साथ ही देश में ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी एक मिसाल है।

यह वैश्विक अवार्ड मंत्री के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अभूतपूर्व प्रयासों को समर्पित करते हुए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर संस्था के मैनेजर अरिहंत उपाध्याय एवं कोऑर्डिनेटर गरिमा जैन भी उपस्थित रहें।

राजस्थान ऊर्जा विभाग ने अपनी 7580 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के विरुद्ध रिकॉर्ड 7171 मेगावाट का बिजली उत्पादन कर और 94.60 प्रतिशत का ऐतिहासिक यूटिलाईजेशन प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा है। राजस्थान के इतिहास में यह अब तक का सबसे बेहतरीन, सुरक्षित और कुशल बिजली उत्पादन प्रदर्शन है, जिसने राज्य को ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार