संदेश

World MSME Day : सरकार द्वारा 33 नए औद्योगिक क्षेत्र हेतु ₹29 हजार करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर ! अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ सम्मिलित हुए। उद्यम के विकास को समर्पित इस आयोजन में मौजूद उद्यमियों, युवाओं, महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने राजस्थान सरकार की उद्यम के प्रसार संदर्भित नीति व प्रयासों को बताया। कर्नल राठौड़ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के 'लोकल फ़ॉर वोकल' का मंत्र स्थानीय उद्यमों को वैश्विक पहचान दिला रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल के नेतृत्व में राजस्थान अपनी उद्यम विकास की नीतियों से 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को धरातल में साकार करने में जुटा है। हमारी सरकार लगातार नीति, नवाचार, तकनीक व विचार के सहयोग से उद्योग को नई दिशा दे रही है। हमारी सरकार ने 33 नए औद्योगिक क्षेत्र हेतु ₹29 हजार करोड़ की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। जयपुर में फ़्लैटेड फैक्ट्री तैयार कर दी है। डायरेक्ट लैंड एलॉटमेंट नीति के अंतर्गत रिकार्ड स्तर पर प्लॉट आवंटित किए। हमनें भूमि 33 साल की लीज़ पर देना प्रारंभ किया। साधनहीन युवाओं को किराए पर ...

HPCL प्रथम चरण में राजस्थान में 300 से ज्यादा नये पेट्रोल पंप खोलेगा ,राज्य सरकार देगी लीज पर जमीन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने सचिवालय में ए​क उच्च स्तरीय बैठक लेकर एचपीसीएल और एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड ​के अधिकारियों के साथ चर्चा कर सरकारी भूमि को लीज देकर 300 से ज्यादा स्थानों पर पेट्रोल पम्प लगाने के मामले में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की।  राजस्थान रिफाइनरी राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। 80 हजार करोड़ रूपये के इस प्रोजेक्ट से राज्य में नये निवेश, उद्योग और रोजगार संवर्धन को बड़ा बूस्ट मिलेगा। इस योजना के तहत 304 स्थानों की पहचान की जा चुकी है। इन नए रिटेल आउटलेट्स की स्थापना के लिए एचपीसीएल लगभग ₹400 करोड़ का निवेश करेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई तक इस सम्बंध में एक नई नीति तैयार की जाएगी, जिसके तहत सरकारी भूमि एचपीसीएल को लीज (पट्टे) पर उपलब्ध कराई जाएगी ताकि नए पेट्रोल पम्प स्थापित किए जा सकें। इसके अलावा एचपीसीएल और एचआरआरएल ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि आरटीपीपी अधिनियम के तहत सरकारी विभागों द्वारा ईंधन खरीद में उन्हें प्रेफरेंशियल सप्लायर का दर्जा दिया जाए। इसका उद्देश्य राजस्थान में स्थित एचआरआर...

राष्ट्र निर्माण में कायस्थ समाज की भूमिका को मिले उचित सम्मान : डॉ.अनूप कुमार श्रीवास्तव

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर कायस्थ समाज की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में महासभा के संरक्षक धीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने पूरे देश के सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक, साहित्यिक एवं राजनीतिक विकास में सदैव महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक समाज का योगदान प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज सदैव राष्ट्रहित, सुशासन एवं सकारात्मक राजनीति का समर्थक रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकारों में कायस्थ समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व न मिलने पर गहरी चिंता एव...

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग ने रचा रिकॉर्ड

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान ऊर्जा विभाग द्वारा राज्य के इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 7171 मेगावाट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर, इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड श्रेणी में दर्ज कर लिया गया है। विधुत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को 'मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' के वैश्विक सम्मान पत्र से नवाजा गया। इस उपलब्धि पर 'मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (इंडिया)' के सी.ई.ओ. कृष्ण कुमार उपाध्याय ने सम्मान पत्र सौंपते हुए कहा कि राजस्थान ऊर्जा विभाग का यह प्रदर्शन न केवल राज्य के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है ही साथ ही देश में ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी एक मिसाल है। यह वैश्विक अवार्ड मंत्री के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अभूतपूर्व प्रयासों को समर्पित करते हुए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। इस अवसर पर संस्था के मैनेजर अरिहंत उपाध्याय एवं कोऑर्डिनेटर गरिमा जैन भी उपस्थित रहें। राजस्थान ऊर्जा विभाग ने अपनी 7580 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता के विरुद्ध रिकॉर्ड...

एलन शिक्षा संबल से सच होंगे सरकारी स्कूलों के हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के सपने

चित्र
० आशा पटेल ०  कोटा | सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के सपनों को साकार करने की दिशा में संचालित एलन शिक्षा संबल योजना के 2026-27 बैच का ओरियंटेशन हुआ। एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में बारां रोड स्थित एलन सुपथ कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में चयनित 126 विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में एलन के निदेशक एवं एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के ट्रस्टी राजेश माहेश्वरी एवं नवीन माहेश्वरी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को किट बैग, अध्ययन सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधन प्रदान किए गए। चयनित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं एलन सुपथ कैम्पस में संचालित होंगी, जहां उन्हें नीट - 2027 की तैयारी के लिए पूर्णतः निःशुल्क शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में एचओडी केजी वैष्णव व पीबी सक्सेना भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के तहत यह तीसरे वर्ष के बैच की शुरुआत है। इसे 2024 में एलन परिवार के पितृ पुरूष लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी की स्मृति में एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के सं...

1 मिलियनवां TVS आईक्यूब रोलआउट : EV रूपान्तरण में TVS मोटर की भूमिका

चित्र
० आशा पटेल ०  बैंगलुरु | दुनिया भर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने होसुर स्थित अपनी मैनुफैक्चरिंग युनिट से 1 मिलियनवें टीवीएस आईक्यूब के रोलआउट की घोषणा की । यह उपलब्धि भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो मोबिलिटी के सस्टेनेबल, स्मार्ट और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर देश की प्रगति को दर्शाती है। जैसे-जैसे देश विकसित भारत के दृष्टिकोण की ओर बढ़ रहा है, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्थायी विकास, ऊर्जा रूपान्तरण और तकनीकी नेतृत्व को सक्षम बनाने वाले मुख्य कारक के रूप में उभर रही है। भारत की ईवी यात्रा में अग्रणी होने के नाते, टीवीएस मोटर ने इन-हाउस इंजीनियरिंग, आरएंडडी, प्रोडक्ट इनोवेशन और इकोसिस्टम डेवलपमेंट में लगातार निवेश कर इस श्रेणी को आकार दिया है।  दुनिया के लिए भारत में ही डिज़ाइन, इंजीनियर और मैनुफैक्चर किया गया टीवीएस आईक्यूब, आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता पर टीवीएस मोटर के फोकस को दर्शाता है तथा भारतीय इनोवेशन मंे गुणवत्ता, परफोर्मेन्स एवं सस्टेनेबिलिटी के विश्वस्तरीय मानकों को सुनिश्चित करता है।  टीवीएस मोटर कंपनी के च...

सृजन फाउंडेशन द्वारा 150 पौधों का वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सृजन फाउंडेशन द्वारा Sunrise Westway Heights परिसर में वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया तथा उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राखी राठौड़ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारियों, निवासियों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़ ने कहा कि कोई भी योगदान छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा"कई बार हमें लगता है कि एक पेड़ लगाने से क्या फर्क पड़ेगा। लेकिन मेरा मानना है कि हर छोटा योगदान भी बदलाव लाता है। रामायण में...