World MSME Day : सरकार द्वारा 33 नए औद्योगिक क्षेत्र हेतु ₹29 हजार करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

० आशा पटेल ० 
जयपुर ! अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ सम्मिलित हुए। उद्यम के विकास को समर्पित इस आयोजन में मौजूद उद्यमियों, युवाओं, महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने राजस्थान सरकार की उद्यम के प्रसार संदर्भित नीति व प्रयासों को बताया।
कर्नल राठौड़ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के 'लोकल फ़ॉर वोकल' का मंत्र स्थानीय उद्यमों को वैश्विक पहचान दिला रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल के नेतृत्व में राजस्थान अपनी उद्यम विकास की नीतियों से 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को धरातल में साकार करने में जुटा है।
हमारी सरकार लगातार नीति, नवाचार, तकनीक व विचार के सहयोग से उद्योग को नई दिशा दे रही है। हमारी सरकार ने 33 नए औद्योगिक क्षेत्र हेतु ₹29 हजार करोड़ की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। जयपुर में फ़्लैटेड फैक्ट्री तैयार कर दी है। डायरेक्ट लैंड एलॉटमेंट नीति के अंतर्गत रिकार्ड स्तर पर प्लॉट आवंटित किए। हमनें भूमि 33 साल की लीज़ पर देना प्रारंभ किया।
साधनहीन युवाओं को किराए पर भूमि देना शुरू किया। मुख्यमंत्री शीघ्र ही एक नई नीति के तहत 'हाट' लगाने हेतु भूमि किराए पर देने की घोषणा करेंगे।  इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री के.के विश्नोई, जयपुर की सांसद श्रीमती मंजू सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार