वंदे भारतम के एक्टर,टेलीविज़न होस्ट और उद्यमी राजीव खंडेलवाल अम्बेसडर और होस्ट होंगे
० आशा पटेल ० अहमदाबाद । भारत के बुनियादी स्तर के इनोवेटर्स और उद्यमियों की खोज के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी द्वारा शुरू की गई देशव्यापी पहल वंदे भारतम ने ऐलान किया कि जाने-माने एक्टर, टेलीविज़न होस्ट और उद्यमी राजीव खंडेलवाल इसके अम्बेसडर और होस्ट होंगे। होस्ट की भूमिका में, खंडेलवाल वंदे भारतम की यात्रा के खास पड़ावों को एंकर करेंगे, जहां फ़ाइनलिस्ट्स, मेंटर्स और उद्योग जगत के लीडरों के साथ बातचीत की जाएगी। इसका समापन स्वतंत्रता दिवस के आसपास अहमदाबाद में होने वाले नेशनल ग्रैंड फ़िनाले में होगा। अंबेसडर के तौर पर, वे इस पहल के मिशन को पूरे भारत में आगे बढ़ाएंगे, जिससे प्रतिभाशाली उद्यमियों को देश के पारंपरिक स्टार्ट-अप हब के दायरे से बढ़कर एक विशेष पहचान मिलेगी। खंडेलवाल को टेलीविज़न, सिनेमा और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर अपने बेहतरीन काम तथा अपने करियर के दौरान कई लोकप्रिय रिएल्टी एवं टॉक शो होस्ट करने के लिए जाना जाता है। विभिन्न स्थानों के दर्शकों के साथ जुड़ने की काबिलियत, उन्हें ऐसे प्रोग्राम के लिए अनुकूल बनाती है, जो भारत के हर कोने से छोटे कस्बों, ग्रामीण इलाकों एवं वंचित इ...