श्रीसीमेंट को “राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान 2026” शिक्षा में उत्कृष्टता हेतु “शिक्षा विभूषण” पुरस्कार
जयपुर। श्री सीमेंट लिमिटेड, देश की अग्रणी सीमेंट कंपनियों में से एक को विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विकास में प्रशंसनीय योगदान के लिए राजस्थान सरकार ने ‘राज्य स्तरीय भामाशाह पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया है। कंपनी के ब्यावर एवं श्रीगंगानगर जिलों में स्थित इकाइयों को उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए चुना गया।यह पुरस्कार “शिक्षा विभूषण सम्मान” श्रेणी में प्रदान किया गया, जिसे राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा द्वारा जयपुर में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा, संस्कृत एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक सीताराम जाट तथा शिक्षा जगत के अन्य प्रतिष्ठित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि बैरवा ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप अहम भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर श्री सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीरज अखौरी ने कहा, “श्री सीमेंट में हमारा मानना है कि सतत समुदाय निर्माण जिम्मेदार व्यवसाय की बुनियाद है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास आदि विविध क्षेत्रों में दीर्घकालिक संरचित पहलों के माध्यम से हम अपने संयंत्रों के आसपास समग्र विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

हमारा सहयोग स्थानीय स्कूलों में बेहतर शिक्षण वातावरण की नींव रख रहा है और बच्चों की जिंदगीयों में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।श्री सीमेंट की ओर से यह पुरस्कार जे. के. पुरोहित, एच.आर. हेड–रास प्लांट, मनोज पांडे, एच.आर. हेड–सूरतगढ़ प्लांट, CSR के जोनल हेड (नॉर्थ) विशाल जायसवाल, CSR विभाग के रास प्लांट से मनोज बियाणी तथा ब्यावर प्लांट से अमित टाक ने प्राप्त किया।
यह सम्मान सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाने की दिशा में श्री सीमेंट के निरंतर और प्रभावशाली प्रयासों की सराहना का प्रतीक है। कंपनी ने कक्षाएं, पानी टैंक, शौचालय, बाउंड्री वॉल बनवाने के साथ जरूरी मरम्मत कराई है। इसके अलावा पेड़ लगाओ अभियानों और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाए, हजारों बच्चों को स्टेशनरी, फर्नीचर बांटा और पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों के लिए आर्थिक मदद भी दी।

टिप्पणियाँ