वंदे भारतम के एक्टर,टेलीविज़न होस्ट और उद्यमी राजीव खंडेलवाल अम्बेसडर और होस्ट होंगे

० आशा पटेल ० 
अहमदाबाद । भारत के बुनियादी स्तर के इनोवेटर्स और उद्यमियों की खोज के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी द्वारा शुरू की गई देशव्यापी पहल वंदे भारतम ने ऐलान किया कि जाने-माने एक्टर, टेलीविज़न होस्ट और उद्यमी राजीव खंडेलवाल इसके अम्बेसडर और होस्ट होंगे।

होस्ट की भूमिका में, खंडेलवाल वंदे भारतम की यात्रा के खास पड़ावों को एंकर करेंगे, जहां फ़ाइनलिस्ट्स, मेंटर्स और उद्योग जगत के लीडरों के साथ बातचीत की जाएगी। इसका समापन स्वतंत्रता दिवस के आसपास अहमदाबाद में होने वाले नेशनल ग्रैंड फ़िनाले में होगा। अंबेसडर के तौर पर, वे इस पहल के मिशन को पूरे भारत में आगे बढ़ाएंगे, जिससे प्रतिभाशाली उद्यमियों को देश के पारंपरिक स्टार्ट-अप हब के दायरे से बढ़कर एक विशेष पहचान मिलेगी।

खंडेलवाल को टेलीविज़न, सिनेमा और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर अपने बेहतरीन काम तथा अपने करियर के दौरान कई लोकप्रिय रिएल्टी एवं टॉक शो होस्ट करने के लिए जाना जाता है। विभिन्न स्थानों के दर्शकों के साथ जुड़ने की काबिलियत, उन्हें ऐसे प्रोग्राम के लिए अनुकूल बनाती है, जो भारत के हर कोने से छोटे कस्बों, ग्रामीण इलाकों एवं वंचित इलाकों से प्रतिभाशाली उद्यमियों की तलाश करता है।

इस पहल का लॉन्च करते हुए गौतम अदाणी ने कहा ‘जब मैंने अपनी यात्रा की शुरूआत की, मेरे पास कुछ नहीं था। आज मैं जो कुछ भी हूं, मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे भारत की मिट्टी से ही मिला है। हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है कि लेकिन अवसर हमेशा देश के हर कोने तक नहीं पहुंचे हैं।

भारत ने दुनिया के सबसे बड़े स्टार्ट-अप इकोसिस्टम्स में से एक बनाया है, इसके बावजूद बहुत से संस्थापक कुछ मुट्ठी भर शहरों से ही उभरे हैं। वंदे भारतम के माध्यम से हम इनोवेटर्स, उद्यमियों एवं समस्या का समाधान करने वालों की तलाश करना चाहते हैं, जिनके आइडियाज़ को पहचाना जाना चाहिए, उन्हें आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी सहयोग एवं बड़ा मंच मिलना चाहिए। हम हर भारतीय कोे आगे आने और इस पहल में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिनमें कुछ करने का साहस है, जो कुछ नया रचने का मजबूत इरादा रखते हैं।’

 राजीव खंडेलवाल ने कहा “मैंने अपने करियर का ज़्यादातर समय असाधारण कहानियों वाले लोगों से मिलते हुए बिताया है लेकिन वंदे भारतम अपने आप में अलग है। इसका उद्देश्य उन कहानियों को खोजना है, जिनके बारे में दुनिया अब तक नहीं जानती। किसी छोटे शहर या गाँव के इनोवेटर को पहचान दिलाने में मदद करने वाली आवाज़ बनना एक ऐसी ज़िम्मेदारी है, जिसे लेकर मैं सचमुच उत्साहित हूँ। मैं इन बदलावकर्ताओं से मिलने और देश को उनसे परिचित कराने के लिए उत्सुक हूँ।

वंदे भारतम देश के सभी 36 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 800 से अधिक ज़िलों में इनोवेटर्स, उद्यमियों एवं बदलावकर्ताओं की तलाश कर रहा है। कई चरणों वाली प्रक्रिया के ज़रिए 75 फाइनलिस्ट चुने जाएंगे और उन्हें अहमदाबाद में एक प्रोग्राम के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रोग्राम में प्रतिभागियों को मेंटरशिप, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने तथा निवेशकों एवं बिज़नेस लीडर्स के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास