संदेश

जुलाई 6, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

109 विद्यार्थियों के खातों में फीस व शिक्षण राशि ट्रांसफर की,71 शैक्षिक दूतों का किया सम्मान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, शिक्षा किताबी ज्ञान नहीं है, यह हमारे भीतर समझ पैदा करती है और अच्छी समझ से ही हम अच्छे नागरिक बनते है । शिक्षा से ही अच्छे-बुरे व ग़लत-सही की पहचान कर पाते है ।” उक्त विचार समर्पण संस्था के 12 वें शिक्षा योगदान महोत्सव में मुख्य अतिथि आईएएस टीकम बोहरा “अनजाना” ने व्यक्त किये ।  उन्होंने कहा कि “ जीवन में मंजिल का चुनाव कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत जरूरी है और मेहनत के लिए समय व दिशा जरूरी है। वर्तमान समय में ध्यान भटकाने के लिए सोशल मीडिया एक बीमारी है । लक्ष्य चुनें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें ।  इससे पूर्व शिक्षा योगदान महोत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई । इसके साथ समर्पण प्रार्थना का कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल व सुवज्ञा माल्या ने करवाया । एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म द्वारा संस्था गतिविधियों की जानकारी दी गई । महोत्सव में संस्था द्वारा चयनित कुल 109 जरूरतमंद निर्धन विद्यार्थियों को फ़ीस व शिक्षण सामग्री की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गई । सभी विद्यार्थियों को “समर्पण आदर्श विद्यार्थी” का कार्ड दि...

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : श्रवण कुमार

चित्र
० योगेश भट्ट ०  पटना। निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके नवबिहार टाइम्स का 37वां स्थापना दिवस यहां के एएन कॉलेज सभागार में मनाया गया। समारोह में राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, न्याय, चिकित्सा, साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता की भूमिका, लोकतंत्र की मजबूती तथा समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारियों पर गंभीर चर्चा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार , बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार और लोजपा विधायक दल के उप नेता डॉ प्रकाश चन्द्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और सरकार तथ...