सुंदरम फाइनेंस ने गुरुग्राम में किया आयोजित ग्राहक सम्मेलन 'सुंदरम सर्कल'
० नूरुद्दीन अंसारी ० गुरुग्राम, आज के युग में ज़्यादातर मुलाकातें डिजिटल प्लेटफ़ॉर्मों पर होने लगी हैं, ऐसे में सुंदरम फ़ाइनेंस ने गुरुग्राम में अपनी तरह का एक अनोखा ग्राहक सम्मेलन - सुंदरम सर्कल - का आयोजन करके मानवों के संपर्क के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। यह कार्यक्रम "जहाँ विरासत और वफ़ादारी का मेल - और अगली पीढ़ी का स्वागत हो" की थीम पर आयोजित होने के साथ इस कार्यक्रम के माध्यम से पुराने वाणिज्यिक वाहन ग्राहकों और उनकी अगली पीढ़ी को एक साथ लाकर आनंद उठाया गया जहाँ जुड़ाव, चिंतन और भविष्योन्मुखी वार्ताओं ने आकार लीं। लगभग 25 ग्राहकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कंपनी के लीडर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आज के समय में दुनिया वर्चुअल सुविधाओं की ओर रुख कर रही है, लेकिन सुंदरम फ़ाइनेंस व्यक्तिगत संपर्कों की शक्ति को महत्व देता रहेगा। एक वरिष्ठ लीडर ने कहा, "रिश्ते स्क्रीन पर नहीं बनते—वे हाथ मिलाने, मुस्कुराने और साथ मिलकर समय बिताने से मज़बूत होते हैं। यह मान्यता हमारे संस्थापक टी.एस. संथानम के मार्गदर्शक मंत्र, "संपर्क। ।संपर्क। संपर्क।" को प्रतिध्वनि...