जस 2026 Life Time Achievement Award उद्योगपति एवं KGK Group के चेयरमैन नवरत्न कोठारी सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर | ज्वेलर्स एसोसिएशन शो का उद्घाटन समारोह अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों की उपस्थिति में हुआ सीतापुरा के नोवाटेल जेईसीसी में । उद्घाटन समारोह के मुख्‍य अतिथि थे के पी अब्दुल सलाम ,वाइस चेयरमेन , मालाबार ग्रुप ,विशिष्‍ठ अतिथि तवाहिद अब्दुल्लाह ,चेयरमेन ,दुबई ज्वेलरी ग्रुप एवं सीईओ , जवाहरा ज्वेलरी ,दुबई एवं श्री सुरजीत भुज्बल Central Board of Indirect Tax and Customs के मेंबर और प्रमोद अग्रवाल,चेरयमेन , NGJCI गेस्ट ऑफ़ ओनर के कर कमलों द्वारा शो का आगाज हुआ ।
जस-2026 के रचेता और विजनरी लीडर ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्‍यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने कहा कि जस -2026 राजस्‍थान के जेम्‍स- ज्वैलरी सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस शो के दौरान कई कीर्तिमान रचे जा रहे हैं। इस समारोह के मंच पर पहली बार विश्‍व के जेम्स-ज्वेलरी और डायमंड उद्योग के शीर्ष व्यक्तित्व मौजूद थे । जो विश्‍व में 1 लाख करोड़ से ज्‍यादा के व्‍यापार का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सिटी ऑफ गोल्ड (दुबई ) और सिटी ऑफ कलर स्‍टोन (जयपुर) के संगम का शुभ अवसर है।
 जस -2026 न केवल जयपुर के जेम्स ज्वेलरी व्यवसाय को विश्‍व पटल पर पहचान दिलाएगा बल्कि गुलाबी नगर की कला, संस्कृति, पहचान और विरासत को विश्‍व पटल पर स्‍थापित करेगा। समारोह के मुख्‍य अतिथि के पी अब्दुल सलाम ,वाइस चेयरमेन , मालाबार ग्रुप ने कहा कि भारत का आभूषण उद्योग बहुत पुराना और समृद्ध है। हालांकि सोने की बढ़ती कीमतों और अन्य वैश्‍विक कारणों से कुछ चुनौती का सामना करना पड़ा है,
लेकिन यह उद्योग लगातार प्रगति कर रहा है। जयपुर के रत्न आभूषणों को पूरी दुनिया में सराहा जाता है। जस -2026 जैसी प्रदर्शनियां इस उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाने में मदद करेंगे। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की हमारे पास रत्नाभूषण उद्योग का लम्बा इतिहास है, लेकिन फिर भी हमारे पास कोई वैश्‍विक ब्रांड नहीं है। आज भी हम अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के लिए जॉब वर्क करते हैं।
दुनियाभर में बिकने वाले बहुत से रत्ना भूषण भारत में बनते हैं, लेकिन उन पर मेड इन इंडिया या किसी भारतीय ब्रांड की पहचान नहीं होती। हमें वैश्‍विक स्‍तर के भारतीय ब्रांड बनाने चाहिए। दुबई के साथ मिलकर हम जयपुर के रत्न आभूषणों को दुनियाभर में ब्रांड के तौर पर पहुंचा सकते हैं। मैं जयपुर के पूरे ज्वेलरी उद्योग के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करता हूं।
समारोह के विशिष्ट अतिथि तौहीद अब्‍दुल्‍लाह ,चेयरमेन ,दुबई ज्वेलरी ग्रुप ने कहा कि भारत और यूएई के बीच व्‍यापार को बढ़ाने के लिए समझोता हो चुका है। इसके तहत दोनों देशों के बीच व्‍यापार को 2032 तक 2 सौ अरब डॉलर के पार पहुंचाना है। उन्होंने जयपुर के जेम्स- ज्वेलरी व्यापारियों को दुबई के साथ व्यापारिक साझेदार बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि जयपुर के कई ज्वैलर्स का बैंकॉक और हांगकांग में ऑफिस है, लेकिन दुबई आपके जेम्स- ज्वेलरी को पूरे विश्‍व के बाजार से जोड़ने में सझम है।

समारोह के विशिष्ट अतिथि सुरजीत भुजबल Central Board of Indirect Tax and Customs के मेम्बर ने  कहा कि रत्नाभूषण उद्योग हमारे देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है। जयपुर अपने बहुमूल्य रत्न खासकर पन्‍ना की प्रोसेसिंग के लिए विश्व भर में विख्यात है। मैं ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर को सौ वर्ष पूरे होने पर बधाई देता हुूं। सरकार और सरकार के सभी विभाग जयपुर में जेम्स- ज्वेलरी ट्रेड को प्रोत्साहित करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मै इस शो की सफलता की कामना करता हूं|

समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रमोद अग्रवाल,चेयरमेन NGJCI ने अपने संबोधन में जयपुर के जवाहरात और आभूषण व्‍यापार को खुशखबरी देते हुए बताया कि जुलाई में ही जेम बूर्स का शिलान्यास किया जाएगा। इसकी रजिस्ट्री हो चुकी है और राज्‍य सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा। केंद्र सरकार से भी सहयोग का प्रयास किया जा रहा है।

ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के सचिव अजय गोधा ने कहा कि जस अब बिजनेस, ट्रस्ट और रिलेशनशिप का ऐसा मंच बन चुका है, जहां बायर सीधे सोर्स से जुड़ते हैं। जब देश विदेश के बायर शाे में आते हैं तो उन्हें यह केवल ज्वेलरी ही नहीं मिलती बल्कि ऑथेंसिटी, क्‍वालिटी और क्राफ्टमैन शिप का भरोसा मिलता है, जो जस की सबसे बड़ी ताकत है।

जस -2026 के कन्वीनर अशोक माहेश्वरी ने कहा कि यह शो हर साल अपनी साइज के साथ अपनी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि कर रहा है। दुनिया के शीर्ष ज्वैलरी ब्रांड शो में भाग ले रहे हैं। इसका मतलब है कि जस में उन्‍हेें वैल्‍यू और अपॉर्च्यूनिटी दोनों मिल रहे हैं। हम हर साल शो का स्‍पेस बढ़ा रहे हैं, एग्जीबिटर्स और ट्रेड विजिटर्स की संख्‍या में इजाफा हो रहा है। इससे हमारा होंसला और बढ़ रहा है, इसलिए हमें विश्वास है कि जस शो को हम देश का सबसे प्रतिष्ठित B2B शो के तौर पर स्थापित करने वाले हैं।

जस -2026 में दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप और ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के मध्य ऐतिहासिक MOU साइन किया गया। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से अध्‍यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने और दुबई ज्वैलरी ग्रुप की ओर से चेयरमैन तौहीद अब्‍दुल्‍लाह ने एमओयू पर साइन किए। इस एमओयू को जस प्रेसिडेंट राजू मंगोड़ीवाला ने जयपुर और दुबई के बीच व्यापारिक रिश्तों की नई इबारत बताया। 

उन्होंने कहा कि जस के इतिहास में पहली बार यह अवसर आया है, जब दो वैश्‍विक संगठन एक मंच पर आकर ज्वैलरी ट्रेड के भविष्य के सपनों को साकार कर रहे हैं। यह केवल दो संस्थाओं के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता नहीं है, बल्कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के जैम्स एवं ज्वैलरी उद्योग के लिए विकास, नवाचार और वैश्विक सहयोग की नई शुरुआत है।इस साझेदारी के माध्यम से जयपुर के ज्वैलर्स को दुबई के विशाल वैश्विक बाजार तक सरल पहुँच प्राप्त होगी।

 इससे निर्यात के नए अवसर खुलेंगे, नए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे तथा हमारे स्थानीय उद्योग को वैश्विक पहचान और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। वहीं दुबई के व्यापारियों को जयपुर के उत्कृष्ट रत्न, पारंपरिक हस्तकला और उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध होंगे। तौहीद अब्‍दुल्‍लाह ने कहा कि यह MOU केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा। यह डिज़ाइन इनोवेशन, नई तकनीकों, कौशल विकास, संयुक्त प्रदर्शनियों, खरीददार-विक्रेता बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से दोनों देशों के उद्योगों को और अधिक सशक्त बनाएगा।

 समारोह में कस्‍टम कमिश्‍नर चंदन सिंह, केजीके ग्रुप के चेयरमैन नवरतन कोठारी, ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के पूर्व अध्‍यक्ष निर्मल बरडिया के साथ कई पूर्व अध्‍यक्ष और वर्तमान उपाध्‍यक्ष गोविंद प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्‍यक्ष गोविंद कुमार गुप्‍ता, संयुक्‍त मंत्री महावीर कुमार गुप्‍ता, सह संयोजक अनिल तांबी और सह संयोजक एवं समन्‍वयक नरेश अग्रोया के साथ जयपुर के सभी जेम्‍स-ज्वैलरी ट्रेड से जुडे उद्योगपति और व्‍यापारी मौजूद रहे।

JAS 2026 के दौरान Jewellery Eminence Awards-2026 आकर्षण का केंद्र है। इसमें अभिनेत्री , मॉडल और जस - 2026 की ब्रांड एम्‍बेसेडर युविका चौधरी उपस्‍थित रहेंगी। ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के विजनरी अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला और महासचिव अजय गोधा ने बताया कि जयपुर के इतिहास में पहली बार जेम्स, ज्वेलरी एवं डायमंड सेक्टर की विश्व की शीर्ष हस्तियाँ जस -2026 एवं Jewellery Eminence Awards में भाग लेंगी|

ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा जस के साथ एक पहल के रूप में जयपुर के जेम्स एवं ज्वेलरी क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली प्रमुख हस्तीयों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष जस -2026 Life Time Achievement Award प्रसिद्ध उद्योगपति एवं KGK Group के चेयरमैन नवरत्न कोठारी को प्रदान किया गया। इस वर्ष कुल 351 बूथों पर रंग-बिरंगे रत्नों एवं सुंदर आभूषणों का प्रदर्शन किया गया है।

Allied Section के भी बूथ यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 16% अधिक है। जयपुर के सभी प्रतिष्ठित ज्वेलर्स एवं रत्न व्यवसायी इसमें भाग लें रहे हैं। साथ ही दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, सूरत, बीकानेर एवं मेरठ सहित अन्य शहरों से 26 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। देशभर के 2000 से अधिक ट्रेड बायर्स ने पंजीकरण कराया है। इसके अतिरिक्त 1000 से अधिक होस्टेड बायर्स भी शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार