संदेश

जुलाई 7, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला व पैनल चर्चा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। विश्व पर्यावरण माह के अवसर पर सृजन फाउंडेशन, विश्व युवक केंद्र एवं द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में “जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण” विषय पर जागरूकता कार्यशाला, विशेषज्ञ पैनल चर्चा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं क्लाइमेट एक्शन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा नागरशेठ ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। पैनल चर्चा में डॉ. भुवनेश जैन, नेहरू युवक केंद्र के पूर्व डायरेक्टर,डॉ. सतीश शर्मा एवं गिरिधारी लाल वर्मा ने जलवायु परिवर्तन, अरावली संरक्षण, जैव विविधता, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवन जैसे विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। चर्चा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार उर्वशी देव रावल ने किया। विशिष्ट अतिथियों में सरिता कुमारी (उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण, वन विभाग, राजस्थान), पूनम कुलश्रेष्ठ (सीनियर प्रोग्राम मैनेजर, एफईएस राजस्थान) तथा एडवोकेट इंदु तोमर (संस्थापक एवं अध्यक्ष, स...

MSME विकसित भारत-2047 की आधारशिला,लागत प्रबंधन व नवाचार से बनेगा आत्मनिर्भर भारत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। विकसित भारत 2047 में एमएसएमई की भूमिका पर उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद द्वारा जयपुर में एक राज्य स्तरीय कॉफ्रेंस का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कॉस्ट एवं मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स, उद्योग प्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सहभागिता रही। विशिष्ट अतिथि आरके द्विवेदी, निदेशक (वित्त), बीएचईएल ने कहा कि विकसित भारत -2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वित्तीय अनुशासन, प्रभावी लागत प्रबंधन, नवाचार,तकनीकी उन्नयन एवं सुशासन को अपनाकर एमएसएमई वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने उद्योगों में दक्षता, उत्पादकता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रबंधन प्रणालियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कॉस्ट एवं मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स उद्योगों को अधिक सक्षम, प्रतिस्पर्धी एवं टिकाऊ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। एनआईआरसी के अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के समक्ष उपस्थित अवसरों एवं चुनौतियों पर सार्थक विमर्श के साथ विकसित ...

JAS-2026 देश-विदेश के 15 हजार ट्रेड बायर्स ने किया शो का विजिट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ज्वैलरी शो JAS-2027 , का समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर से विभिन्न शहरों के साथ कई देशों से खरीदार, जेम्‍स ज्वैलरी ट्रेड एंड इंडस्ट्री , कंपनियों के अधिकारी और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्‍यक्ष राजू मंगोडीवाला के अथक परिश्रम से यह शो अपनी पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ । राजू मंगोडीवाले का कहना है कि यह शो जयपुर के जेम्‍स- ज्वैलरी कारोबार को नई दिशा देगा, साथ ही भविष्य के लिए मजबूत नींव भी तैयार करेगा। इस शो ने पहली बार दुबई और शारजाह से करीब 1 लाख करोड़ की नेटवर्थ के उद्योगपतियों की मेजबानी की। जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन और दुबई ज्वैलरी ग्रुप के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार बढ़ाने के लिए एमओयू हुआ। सभी एग्जीबिटर्स को अच्‍छा व्‍यापार मिला, यही इस शो का उद्देश्‍य है। जिसमें खरा उतरने का ज्वैलर्स एसोसिएशन की पूरी टीम ने पूरा प्रयास किया। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के सचिव अजय गोधा...

सीएम से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल-⁠पत्रकारों को पेंशन,कैसलेस मेडिकल सुविधा की मांग

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। “मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति “ का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा । मुख्य मंत्री ने समिति की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी रजनीकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक कौशिक, अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भी सभी पत्रकारो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । रविन्द्र गुप्ता ने समिति की ओर से पत्रकारों के लिए पेंशन, कैसलेस मेडिकल सुविधा , अंतर्राज्यीय रूटो पर चलने वाली डीटीसी बसों में पत्रकारो को निःशुल्क यात्रा समेत कई अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग की । जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया । पिछले कई वर्षों से एक्रिडेशन कमेटी नहीं बनाए जाने का मुद्दा भी रविन्द्र गुप्ता ने उठाया जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो सबसे पहले एक्रिडेशन कमेटी बनवाती है ताकि पत्रकारों की समस्याओं का समाधान किया जा सके । हिंदी पत्रकारिता ...

सुंदरम फाइनेंस ने गुरुग्राम में किया आयोजित ग्राहक सम्मेलन 'सुंदरम सर्कल'

चित्र
० नूरुद्दीन अंसारी ०  गुरुग्राम, आज के युग में ज़्यादातर मुलाकातें डिजिटल प्लेटफ़ॉर्मों पर होने लगी हैं, ऐसे में सुंदरम फ़ाइनेंस ने गुरुग्राम में अपनी तरह का एक अनोखा ग्राहक सम्मेलन - सुंदरम सर्कल - का आयोजन करके मानवों के संपर्क के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। यह कार्यक्रम "जहाँ विरासत और वफ़ादारी का मेल - और अगली पीढ़ी का स्वागत हो" की थीम पर आयोजित होने के साथ इस कार्यक्रम के माध्यम से पुराने वाणिज्यिक वाहन ग्राहकों और उनकी अगली पीढ़ी को एक साथ लाकर आनंद उठाया गया जहाँ जुड़ाव, चिंतन और भविष्योन्मुखी वार्ताओं ने आकार लीं। लगभग 25 ग्राहकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कंपनी के लीडर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आज के समय में दुनिया वर्चुअल सुविधाओं की ओर रुख कर रही है, लेकिन सुंदरम फ़ाइनेंस व्यक्तिगत संपर्कों की शक्ति को महत्व देता रहेगा। एक वरिष्ठ लीडर ने कहा, "रिश्ते स्क्रीन पर नहीं बनते—वे हाथ मिलाने, मुस्कुराने और साथ मिलकर समय बिताने से मज़बूत होते हैं। यह मान्यता हमारे संस्थापक टी.एस. संथानम के मार्गदर्शक मंत्र, "संपर्क। ।संपर्क। संपर्क।" को प्रतिध्वनि...