देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित

० आशा पटेल ० 
बाड़मेर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाड़मेर के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही, जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित 1 लाख 5 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने एलपीजी टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह के दौरान उन्होंने राजकीय सेवा में नवनियुक्त युवाओं को अभिनंदन पत्र भी सौंपे। 
इससे पहले उन्होंने रिफाइनरी के मेन कंट्रोल यूनिट का अवलोकन कर शोधन प्रक्रिया, तकनीकों और उत्पादों की जानकारी ली और युवा कार्मिकों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रिफाइनरी परिसर में खेजड़ी का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास