सीए सचिन कुमार जैन 2026-27 के लिए लायंस क्लब के जोन चेयरमैन नियुक्त

० आशा पटेल ० 
जयपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने 2026-27 के लिए सीए सचिन कुमार जैन को जोन चेयरमैन नियुक्त किया है। सचिन कुमार जैन लंबे समय से लायनवाद में सक्रिय रहकर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। वे क्लब सचिव, क्लब अध्यक्ष, 2025-26 में जोन चेयरमैन, माइक्रो कैबिनेट सदस्य सहित अनेक संगठनात्मक पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। 
2025-26 में भी उन्होंने बेहतरीन कार्य किया था इसीलिए उनको ‘श्रेष्ठ जोन चेयरमैन 2025-26’ सम्मान से सम्मानित किया गया था | उनके नेतृत्व में जोन स्तर पर किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया और अगले सत्र के लिए भी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी । अपनी नियुक्ति पर उन्होंने प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ, प्रांतीय सचिव अरविंद खुराना, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अर्पिता वशिष्ठ, वीडीजी अंजना जैन तथा सभी सीनियर्स का आभार व्यक्त किया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास