JAS-2026 देश-विदेश के 15 हजार ट्रेड बायर्स ने किया शो का विजिट
० आशा पटेल ०
जयपुर। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ज्वैलरी शो JAS-2027 , का समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर से विभिन्न शहरों के साथ कई देशों से खरीदार, जेम्स ज्वैलरी ट्रेड एंड इंडस्ट्री , कंपनियों के अधिकारी और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू मंगोडीवाला के अथक परिश्रम से यह शो अपनी पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ । राजू मंगोडीवाले का कहना है कि यह शो जयपुर के जेम्स- ज्वैलरी कारोबार को नई दिशा देगा, साथ ही भविष्य के लिए मजबूत नींव भी तैयार करेगा। इस शो ने पहली बार दुबई और शारजाह से करीब 1 लाख करोड़ की नेटवर्थ के उद्योगपतियों की मेजबानी की।

जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन और दुबई ज्वैलरी ग्रुप के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए एमओयू हुआ। सभी एग्जीबिटर्स को अच्छा व्यापार मिला, यही इस शो का उद्देश्य है। जिसमें खरा उतरने का ज्वैलर्स एसोसिएशन की पूरी टीम ने पूरा प्रयास किया। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के सचिव अजय गोधा ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान जयपुर की ज्वैलरी और तराशे हुए रत्नों की उत्कृष्ट शिल्पकला, आधुनिक डिजाइनों और पारंपरिक जयपुरी आभूषणों का अनूठा संगम देखने को मिला।
तीन दिन में 15 हजार से ज्यादा ट्रेड बायर्स ने शो का विजिट किया। शो में रंगीन रत्नों के साथ सोने, हीरे, कुंदन, पोल्की, जड़ाऊ, चांदी, रंगीन रत्नों तथा आधुनिक डिज़ाइन की ज्वैलरी की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई। JAS-2026 के कन्वीनर अशोक माहेश्वरी का कहना है कि जयपुर के ज्वैलर्स ने शो में कलर स्टोन और ज्वैलरी के नवीनतम कलेक्शन पेश किए, जिन्हें बीटूबी बायर्स ने खूब सराहा ।
शो में B2B नेटवर्किंग के माध्यम से भविष्य के लिए नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित हुए तथा कारोबार को लेकर बायर- सेलर के बीच सार्थक चर्चा हुई। शो के दौरान बायर सेलर के उत्साह को देखते हुए अगले साल 2 से 5 जुलाई तक होने वाला (JAS-2027 ) और विशाल होगा। यह तीन की जगह चार दिवसीय शो होगा। इसे जेईसीसी के दोनों हॉल में आयोजित किया जाएगा। इसमें बूथ की संख्या भी लगभग दुगनी होगी।
इस अवसर पर ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के उपाध्यक्ष गोविंद प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोविंद कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री महावीर कुमार गुप्ता, सहसंयोजक अनिल तांबी, सहसंयोजक एवं समन्वयक नरेश अग्रोया के साथ सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने जस-2026 में भाग लेने वाले एग्जीबिटर्स, ट्रेड बायर्स और सहयोगियों का आभार जताया।
टिप्पणियाँ