संदेश

जुलाई 9, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हेल्दी विद ताइवान 2026' में 'टॉप 20 मेंटरशिप प्रोग्राम; स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को बाजार के लिए तैयार करने की पहल

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  Kolkata : ताइवान में आयोजित वैश्विक अभियान 'गो हेल्दी विद ताइवान 2026' की शुरुआत के बाद अब भारत सहित दुनिया भर के नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं, शैक्षणिक संस्थानों और संगठनों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रतिभागियों को ताइवान के उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और व्यावसायिक मॉडलों का उपयोग करते हुए ऐसे स्वास्थ्य एवं वेलनेस समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिन्हें बड़े पैमाने पर लागू किया जा सके।  इस वर्ष शुरू किए गए 'टॉप 20 मेंटरशिप प्रोग्राम' के तहत अंतिम 20 प्रतिभागियों को उद्योग विशेषज्ञों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे उनके लिए अपने अभिनव विचारों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होगा। इस अभियान का आयोजन ताइवान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन (TITA) द्वारा किया जा रहा है तथा इसका क्रियान्वयन ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल (TAITRA) कर रही है। अभियान की थीम "डिजाइनिंग हेल्दीयर फ्यूचर्स टुगेदर" ( मिलकर स्वस्थ भविष्य का निर्माण ) है। इस पहल के माध्यम ...

EPCH ने मलेशिया के साउथ ईस्ट एशिया फैशन वीक में की फैशन एक्सेसरीज़ डिजाइनों का प्रदर्शन

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली । साउथ ईस्ट एशिया फैशन वीक का आयोजन कुआलालंपुर, मलेशिया में किया गया । ईपीसीएच इंडिया पवेलियन का उद्घाटन हितेश जे. राजपाल, उप उच्चायुक्त एवं कार्यवाहक उच्चायुक्त, भारतीय उच्चायोग, मलेशिया द्वारा किया गया । इस अवसर पर भाग लेने वाले प्रदर्शक, उद्योग प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे राजेश रावत, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच ने बताया कि साउथ ईस्ट एशिया फैशन वीक 2026 में दक्षिण-पूर्व एशिया, यूरोप, चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, मध्य पूर्व, अमेरिका और लैटिन अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से अधिक फैशन ब्रांड और डिजाइनर भाग लिया । प्रदर्शनी में महिला एवं पुरुष परिधान, फुटवियर, हैंडबैग, फैशन एक्सेसरीज़ और लक्ज़री फैशन कलेक्शन सहित विविध उत्पाद श्रेणियां प्रदर्शित की गई  इस अवसर पर डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच ने कहा, “दक्षिण-पूर्व एशिया फैशन, लाइफस्टाइल और डिजाइन-आधारित उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं तेजी से विकसित हो रहा बाजार है । साउथ ईस्ट एशिया फैशन वीक में ईपीसीएच की भागीदारी हमारे सदस्य निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और उद्योग विशे...

नीरजा मोदी स्कूल प्रकरण : 8 महीने बाद चार्जशीट दाखिल,जिम्मेदारों की गिरफ्तारी,एबेटमेंट एवं जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । नीरजा मोदी स्कूल में 1 नवंबर 2025 को 9 वर्षीय छात्रा अमायरा की स्कूल परिसर में हुई मृत्यु के लगभग आठ महीने बाद पुलिस द्वारा न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत किए जाने के उपरांत संयुक्त अभिभावक संघ के तत्वावधान में पिंकसिटी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की । प्रेस वार्ता में अमायरा के पिता विजय मीणा, माता शिवानी, संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल तथा प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन 'बिट्टू' ने चार्जशीट पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मामले में सभी जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय की जाए, आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा एबेटमेंट (उकसावे) से संबंधित धाराएं जोड़ते हुए स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट की धारा 75 सहित सभी कानूनी प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही निजी विद्यालयों में बाल सुरक्षा, एंटी-बुलिंग व्यवस्था, प्रशिक्षित काउंसलर, सीसीटीवी निगरानी एवं संस्थागत जवाबदेही को कानूनी रूप से और अधिक प्रभावी बनाने ...

सौर ऊर्जा में राजस्थान बन रहा वैश्विक केंद्र- देश का पहला राज्य जिसके साथ आईएसए बना साझेदार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बना गया है जिसके साथ 128 देशों के समूह वाले इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने फ्रेमवर्क फॉर एक्शन-एडवांस क्लीन एनर्जी, ड्रिवन सस्टेनेबल डवलपमेंट पर हस्ताक्षर किए है। यह इस बात का प्रतीक है कि राजस्थान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में न केवल देश का बल्कि दुनिया का प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर फ्रेमवर्क फॉर एक्शन-एडवांस क्लीन एनर्जी, ड्रिवन सस्टेनेबल डवलपमेंट पर ऊर्जा सचिव आरती डोगरा एवं इंटरनेशनल सोलर अलायंस के महानिदेशक आशीष खन्ना ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयासों की अगुवाई कर रहा है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस भी प्रधानमंत्री की इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसने सौर ऊर्जा को वैश्विक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि आज हस्ताक्षरित हुआ फ्रेमवर्क फॉर एक्शन स्वच्छ, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईएसए के साथ इस साझेदारी से प्रदेश परंपरागत ...

कबाड़ भारत के इस्पात क्षेत्र को मजबूती देने की कुंजी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : भारतीय इस्पात उद्योग लगातार विस्तार कर रहा है और ऐसे समय में कबाड़ (स्क्रैप) इस क्षेत्र को अधिक मजबूत, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह बात यहां शुरू हुए एमजंक्शन के 13वें भारतीय इस्पात बाज़ार सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रमुख विशेषज्ञों ने कही। सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा, "कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को घटाना हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे कैसे हासिल किया जाए? बेहतर परिचालन पद्धतियों, नई तकनीकों और ऐसे कच्चे माल के उपयोग से, जिससे कम प्रदूषण हो। ऐसा कच्चा माल क्या है? वह है कबाड़। जिसे कभी बेकार समझा जाता था, आज वही सबसे मूल्यवान संसाधन बन गया है। एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय वर्मा ने कहा, "आज हम सभी कबाड़ को महत्व दे रहे हैं। यह अब केवल बेकार सामग्री नहीं रह गई है, बल्कि आने वाले समय के इस्पात की नींव है। उन्होंने कहा "भारत में इस्पात की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कबाड़ अब केवल एक उप-उत्पाद नहीं, ...