मैपिंग के बावजूद वोट कटने की शिकायतें,लोग परेशान और भयभीत
0 इरफ़ान राही 0 नई दिल्ली। सोशल एक्टिविस्ट एवं चेयरमैन, सैफ़ी उर्दू सेंटर, द्वारका इरफ़ान राही ने कहा है कि SIR के फ़ॉर्म जारी हो चुके हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों से ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि मैपिंग होने के बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी गरीब मजदूरों, किरायेदारों और रोज़ कमाने-खाने वाले लोगों को हो रही है। जब उनके वोट की जाँच की जाती है तो कई लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं मिलता। हैरानी की बात यह है कि ऐसे अनेक लोग पिछले सभी चुनावों में लगातार बिना किसी रुकावट के मतदान करते रहे हैं, फिर भी आज उनका नाम मतदाता सूची से गायब है। ऐसी स्थिति में कई लोग भावुक होकर रो पड़ते हैं, जबकि अनेक लोग गहरी चिंता, हैरानी और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। इरफ़ान राही ने भारत निर्वाचन आयोग से मांग की है कि जिन नागरिकों के नाम पिछले वर्ष की मतदाता सूची में दर्ज थे और जिनके पास वैध पहचान संबंधी दस्तावेज़ उपलब्ध हैं, ऐसे लोगों की सूची बीएलओ (BLO) के माध्यम से तैयार कर उन्हें पुनः SIR फ़ॉर्म उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें...