IIGJ लैब ने ज्वेलर्स एसोसिएशन में रत्न एवं आभूषण संग्रह केंद्र खोला

0 आशा पटेल ० 
जयपुर | आईआईजीजे लैब ने जौहरी बाज़ार स्थित जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन परिसर में रत्न एवं आभूषण संग्रह केंद्र का शुभारंभ किया | रत्न, हीरा, मोती एवं आभूषणों की विश्वसनीय परीक्षण एवं प्रमाणन सेवाएँ अब जयपुर के जवाहरात उद्योग के लिए आसान हो गई है | आईआईजीजे लैब विश्व प्रसिद्ध रत्न एवं आभूषण निर्माण एवं व्यापार केंद्र जौहरी बाज़ार, जयपुर में स्थित जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के परिसर में अपना नया कलेक्शन सेंटर प्रारंभ कर दिया है।

 इस पहल का उद्देश्य ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों, निर्माताओं, निर्यातकों तथा उपभोक्ताओं को विश्वसनीय जेमोलॉजिकल परीक्षण एवं प्रमाणन सेवाएँ अधिक सुविधाजनक और सुलभ रूप में उपलब्ध कराना है।
नया कलेक्शन सेंटर अब रंगीन रत्न (Coloured Gemstones), हीरे (Diamonds), मोती (Pearls) एवं आभूषण (Jewellery Articles) को प्रयोगशाला परीक्षण एवं प्रमाणन हेतु जमा करने के लिए एक समर्पित सुविधा प्रदान करेगा।
इस कलेक्शन सेंटर के शुरू होने से अब ग्राहकों को अपने रत्न एवं आभूषण परीक्षण के लिए सीधे लैब जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे आसानी से अपने नमूने इस केंद्र पर जमा कर सकेंगे। यह पहल समय की बचत, बेहतर पहुँच और रत्न एवं आभूषण उद्योग में विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 किरीत भंसाली, चेयरमैन, GJEPC, ने कहा "हम वैश्विक रत्न उद्योग में जयपुर की महत्वपूर्ण भूमिका को भली-भाँति समझते हैं। भारत के रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी जेमोलॉजिस्ट द्वारा उन्नत उपकरणों की सहायता से जारी की गई स्वतंत्र एवं विश्वसनीय परीक्षण रिपोर्ट अत्यंत आवश्यक है।

 योगेन्द्र गर्ग, रीजनल चेयरमैन, GJEPC, जयपुर, ने कहा कि "हम समझते हैं कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग हमारे उद्योग की रीढ़ हैं। आईआईजीजे लैब अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विभिन्न प्रकार की परीक्षण एवं प्रमाणन सेवाएँ प्रदान करता है, जिससे खरीदारों के बीच विश्वास और पारदर्शिता बढ़ती है।"

 राजू अग्रवाल, अध्यक्ष, जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन, ने कहा कि "जयपुर विश्व की रंगीन रत्न (Coloured Gemstone) राजधानी है। आईआईजीजे लैब ने उद्योग के और अधिक निकट आने के उद्देश्य से जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन परिसर में यह कलेक्शन सेंटर स्थापित किया है। इससे छोटे से लेकर बड़े सभी व्यवसायों को प्रमाणन सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास