तीरंदाजी में युवाओं ने दिखाए करतब,दिव्यांगों ने भी साधा निशाना

By Qutub Mail,Correspondent,
आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ के सामुदायिक रेडियो रेडियो मधुबन (107.8) एफएम द्वारा तपोवन परिसर में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से 41 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 10 बालिकाएं भी शामिल रहीं। इसमें तीरंदाजों ने एक से बढ़कर प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में आयोजित की गई। बालक, बालिका, महिला एवं विभिन्न आयु वर्गों (अंडर-10 एवं अंडर-15) के खिलाड़ियों ने मुख्य रूप से इंडियन राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
वहीं रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड में दो-दो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान बीके भारत ने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आध्यात्मिकता एवं सकारात्मक सोच जरूरी है। राजयोग मेडिटेशन से एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन बढ़ता है। बीके कृष्णा बहन ने तीरंदाजी में एकाग्रता एवं लक्ष्य पर पूर्ण फोकस बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव दिए। खिलाड़ियों के लिए राजयोग मेडिटेशन से शांति की अनुभूति कराई। साथ ही तीरंदाजी पर आधारित एक विशेष वीडियो दिखाया गया।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में मेंटर एवं प्रशिक्षक सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। आरजे बीके रमेश ने समन्वय किया। मधु बहन ने दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रेरणा दी। प्रतियोगिता के संचालन में बीके कमल भाई एवं बीके रोहित भाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार