संदेश

जुलाई 15, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

IIGJ लैब ने ज्वेलर्स एसोसिएशन में रत्न एवं आभूषण संग्रह केंद्र खोला

चित्र
0 आशा पटेल ०  जयपुर | आईआईजीजे लैब ने जौहरी बाज़ार स्थित जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन परिसर में रत्न एवं आभूषण संग्रह केंद्र का शुभारंभ किया | रत्न, हीरा, मोती एवं आभूषणों की विश्वसनीय परीक्षण एवं प्रमाणन सेवाएँ अब जयपुर के जवाहरात उद्योग के लिए आसान हो गई है | आईआईजीजे लैब विश्व प्रसिद्ध रत्न एवं आभूषण निर्माण एवं व्यापार केंद्र जौहरी बाज़ार, जयपुर में स्थित जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के परिसर में अपना नया कलेक्शन सेंटर प्रारंभ कर दिया है।  इस पहल का उद्देश्य ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों, निर्माताओं, निर्यातकों तथा उपभोक्ताओं को विश्वसनीय जेमोलॉजिकल परीक्षण एवं प्रमाणन सेवाएँ अधिक सुविधाजनक और सुलभ रूप में उपलब्ध कराना है। नया कलेक्शन सेंटर अब रंगीन रत्न (Coloured Gemstones), हीरे (Diamonds), मोती (Pearls) एवं आभूषण (Jewellery Articles) को प्रयोगशाला परीक्षण एवं प्रमाणन हेतु जमा करने के लिए एक समर्पित सुविधा प्रदान करेगा। इस कलेक्शन सेंटर के शुरू होने से अब ग्राहकों को अपने रत्न एवं आभूषण परीक्षण के लिए सीधे लैब जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे आसानी से अपने नमूने इस केंद्र पर...

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने भारतीय लोकतंत्र के 75 वर्षों पर आधारित ऐतिहासिक पुस्तक किया विमोचन

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर "75 Years of Indian Democracy: The Indian Election Story in Facts & Figures (1950–2025)" पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने दो त्रैमासिक शोध पत्रिकाओं—इंडियन जर्नल ऑफ इलेक्टोरल स्टडीज़ तथा इंडियन जर्नल ऑफ सोशियो-इकोनॉमिक स्टडीज़ —के प्रथम अंकों का भी विमोचन किया। इंडियास्टैट पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक वर्ष 1950 से 2025 तक भारत की लोकतांत्रिक एवं निर्वाचन यात्रा का व्यापक, तथ्यपरक और प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करती है। इसमें आम चुनावों के सांख्यिकीय आँकड़े, ऐतिहासिक घटनाक्रम, निर्वाचन क्षेत्रवार जानकारी, विषयगत विश्लेषण, मानचित्र तथा चित्रात्मक प्रस्तुतियाँ सम्मिलित हैं। यह भारतीय लोकतंत्र से संबंधित निर्वाचन आँकड़ों एवं तथ्यात्मक जानकारी के सबसे व्यापक संकलनों में से एक है। पुस्तक में 1951–52 के प्रथम आम चुनाव से लेकर प्रत्येक लोकसभा चुनाव का विवरण तथा 1950 से 2025 तक के प्रमुख संवैधानिक, संस्थागत एवं राजनीतिक विकास का क्रमबद्ध आलेखन किया गया है। इसकी समसामयिक उ...