संदेश

जुलाई 12, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट सराहनीय है : डॉ. सावंत

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। दो दिवसीय प्रवास पर माउंट आबू- आबूरोड पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (गुलजार दीदी) के स्मृति स्तंभ अव्यक्त लोक पहुंचकर श्रद्धांजली अर्पित की। इसके बाद शिव भोलानाथ का भंडारा (सोलार किचिन) पहुंचे, जहां सोलार तकनीक से भोजन बनने की प्रक्रिया को समझा।  वहीं दादी कॉलेज मेें अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दीदी ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिंहृ भेंटकर सम्मान किया।  इस दौरान अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा सामाजिक कल्याण के लिए की जा रही सेवाओं के बारे में बताया। वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई ने शांतिवन की व्यवस्था के बारे में बताया। मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने विंग द्वारा चलाए जा रहे दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान की जानकारी दी। अव्यक्त लोक में दादी गुलजार की निज सचिव रहीं बीके नीलू दीदी ने मुख्यमंत्री साव...

8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हॉफ मैराथन में पहली बार 3900 रनर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबू रोड। 9 अगस्त को होने वाली 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हॉफ मैराथन को लेकर रनर्स में भारी उत्साह । मैराथन की बेवसाइट पर रजिस्ट्रेशन शुरू होने के दस दिन के अंदर तीन हजार रनर्स ने रजिस्ट्रेशन करा लिया। अब तक 3900 रनर्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। मैराथन की तैयारियों को शांतिवन के दादीजी मीटिंग रुम में बैठक आयोजित की गई। इसमें तैयारियाें की बिंदुवार समीक्षा की गई। बता दें कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में इस बार 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हॉफ मैराथन आयोजित की जा रही है। 21.9 किमी की इस मैराथन की शुरुआत मनमोहिनीवन से सुबह 5 बजे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर की जाएगी। बैठक में महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन विश्व बंधुत्व की मिसाल रहा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को आपस में जोड़ने का कार्य किया। मैराथन में भी देश-विदेश से हजारों रनर्स भाग लेकर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके डॉ. मृत्युंजय भाई ने कहा कि मैराथन में आबूरोड और माउं...

IESI का राजस्थान राज्य सम्मेलन आईपीओ से विकास एवं मूल्य सृजन में कंपनी सचिवों के रोल पर चर्चा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) के तत्वावधान में जयपुर चैप्टर द्वारा शुक्रवार को होटल रॉयल ऑर्किड, दुर्गापुरा, जयपुर में राजस्थान राज्य सम्मेलन (Rajasthan State Conference) का गरिमापूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम "आईपीओ के माध्यम से विकास की राह: सुशासन, अनुपालन एवं मूल्य सृजन" रही। सम्मेलन की मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद मंजू शर्मा की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि आपकी प्रदेश में msme इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के केंद्रीय परिषद सदस्य CS मनोज पुरबे एवं CS सुरेश पांडे ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में पूंजी बाजार के विकसित होते परिदृश्य, सुदृढ़ कॉर्पोरेट गवर्नेंस, प्रभावी नियामकीय अनुपालन तथा निवेशकों के विश्वास को सशक्त बनाने में कंपनी सचिवों की महत्वपूर्ण एवं उत्तरदायी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। जयपुर चैप्टर के चेयर...

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी आयोजित

चित्र
० आशा पटेल ०  कोटा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा महर्षि गौतम टीटी कॉलेज एवं मदर टेरेसा सीनियर स्कूल के सहयोग से वीर सावरकर नगर, कोटा स्थित परिसर में जनसंख्या स्थिरता, स्वस्थ परिवार एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस समाज को जनसंख्या संबंधी चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं तथा महिलाओं की सशक्त भागीदारी विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और समाज में जनजागरूकता का संदेश पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर महर्षि गौतम टीटी कॉलेज के निदेशक योगेंद्र शर्मा, मदर टेरेसा सीनियर स्कूल की प्राचार्य मा...