संदेश

जुलाई 11, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

JSW इंस्पायर ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस पार्टनर बना

चित्र
0 आशा पटेल ०  मुंबई । भारत के ओलंपिक अभियान के अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया है। ग्रुप का एक्टिववियर ब्रांड जेएसडब्ल्यू इंस्पायर ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों और 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल का स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर बना रहेगा। यह साझेदारी 31 अक्टूबर से सेनेगल के डकार में होने वाले 2026 आईओसी यूथ ओलंपिक गेम्स तथा 28 नवंबर से सऊदी अरब के रियाद में शुरू होने वाले 2026 एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स तक जारी रहेगी। यह साझेदारी दुनिया के सबसे बड़े खेल मंचों पर भारतीय खिलाड़ियों को सशक्त बनाने की जेएसडब्ल्यू ग्रुप की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। टोक्यो ओलंपिक 2020 से ही जेएसडब्ल्यू इंस्पायर भारत के शीर्ष खिलाड़ियों की किट रहा है। इसके तहत भारतीय टीम ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल, हांगझोउ 2022 एशियाई खेल, पेरिस 2024 ओलंपिक में हिस्सा लिया ...

IIHMR यूनिवर्सिटी के पीएचडी प्रोग्राम में महिलाओं के नए बैच में 50% महिला रिसर्च स्कॉलर्स

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। हेल्थ सेक्टर में रिसर्च और पॉलिसी मेकिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी अब साफ तौर पर नजर आने लगी है। इसका उदाहरण आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के 13वें पीएचडी बैच (2026) में देखने को मिला। इस बार पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले रिसर्च स्कॉलर्स में 50 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि पिछले बैच में यह आंकड़ा 32 प्रतिशत था। इस वर्ष पीएचडी प्रोग्राम में 20 रिसर्च स्कॉलर्स ने एडमिशन लिया है। इनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ ), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नीति आयोग, एम्स जम्मू, फोर्टिस हेल्थकेयर, नारायणा हेल्थ, एस्टर मेडसिटी, द अंतरा फाउंडेशन और श्री सरस्वती कराड़ हॉस्पिटल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े प्रोफेशनल्स शामिल हैं। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने बताया कि इस बार पीएचडी प्रोग्राम के लिए भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), लाइबेरिया समेत कई देशों से 120 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि महिला रिसर्च स्कॉलर्स की भागीदारी में 18 प्रतिशत की बढ़...

राज्य के डेटा की साइबर सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राष्ट्रीय परामर्श प्रक्रिया के तृतीय चरण के अंतर्गत "Strengthening Cybersecurity Frameworks for State Data" विषय पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रेवेन्यू रिसर्च एंड एनालिसिस (COERRA), जयपुर में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर रिस्क-बेस्ड असेसमेंट एवं आईटी परिसंपत्तियों की सुरक्षा निगरानी, स्टेट डेटा सेंटर एवं SWAN सुरक्षा, सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) एवं स्टेट कंप्यूटर सिक्योरिटी इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम (CSIRT), लीगेसी सिस्टम्स का आधुनिकीकरण, Secure-by-Design एवं Zero Trust सिद्धांत, डेटा वर्गीकरण, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) अधिनियम, राष्ट्रीय सूचना सुरक्षा नीति एवं सभी विभागों में CISO की नियुक्ति, क्षमता निर्माण, कौशल विकास और जागरूकता सहित छह प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने उभरते साइबर खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने, स...