पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन मुफ्त सरकारी आवास व अन्य सुविधाएं प्रदान करने वाला कानून रद्द


जयपुर - पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन मुफ्त सरकारी आवास व अन्य सुविधाएं प्रदान करने वाला कानून रद्द। वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डांडिया की मुहिम सफल  द टेलीग्राफ, एशियन एज, रविवार, इकाॅनामिक टाइम्स आदि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों के विशेष संवाददाता रहे वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डांडिया की याचिका पर फैसला सुनाते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन मुफ्त सरकारी आवास व अन्य सुविधाएं प्रदान करने वाले कानून को रद्द कर दिया।


वर्तमान में दो पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया व वसुंधरा राजे इन सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं ।


इस कानून के अनुसार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन पूर्ण सुविधाओं सहित सरकारी आवास, दूरसंचार संबंधी सेवाएं, राज्य में व बाहर उपयोग हेतु ड्राइवर सहित कार, एक प्राइवेट सेक्रेटरी, एक निजी सहायक, एक लिपिक ग्रेड 1, दो सूचना सहायक तथा 3 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का प्रावधान किया गया था। यह सभी सेवाएं मुफ्त दी जानी थीं और यह भी व्यवस्था की गई थी कि यदि कोई पूर्व मुख्यमंत्री इनमें से कोई सुविधा नहीं लेना चाहे तो उसकी एवज में प्रति माह नकद धन राशि का हकदार होगा।


कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इस कानून को रद्द कर दिया। अब पूर्व मुख्यमंत्रियों को इनमें से कोई सुविधा नहीं दी जा सकेगी। 
यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में एक पूर्व राज्यपाल को भी इसी तरह की सुविधाएं तत्कालीन राजस्थान सरकार द्वारा दिये जाने पर डांडिया की ही याचिका पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाई गई थी । इस याचिका की पैरवी एडवोकेट विमल चौधरी ने की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार