1,000 मगरमच्छों को चेन्नई से गुजरात किया जा सकेगा स्थानांतरित

० संवाददाता द्वारा ० 

नई दिल्ली : मद्रास उच्च न्यायालय ने मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट (MCBT) से लगभग 1,000 मगरमच्छों को गुजरात में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (GZRRC) में स्थानांतरित करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) याचिका को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति एन माला ने जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि जब विशेषज्ञ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा समर्थित ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (GZRRC) में उपलब्ध सुविधाओं से संतुष्ट हैं, तो अदालत इसमें किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना चाहेगी। याचिकाकर्ता ने विशेषज्ञों की राय के विरोध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए।

मामले में अपना का पक्ष रखते हुए एमसीबीटी ने अदालत के समक्ष स्वीकार किया कि चेन्नई के पास स्थित सुविधा में मगरमच्छों की बढ़ती संख्या की देखभाल करने को उसके पास वित्तीय साधन नहीं हैं। जबकि व्यक्तिगत निरीक्षण के बाद गुजरात स्थित जीजेडआरआरसी में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं को प्रमाणित किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा समर्थित ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (GZRRC) ने कहा कि उनके पास 1,000 मगरमच्छों को रखने के लिए पर्याप्त जगह है। उसने चिड़ियाघर की तस्वीरें प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि 1,000 मगरमच्छों को उनके परिसर में आसानी से रखा जा सकता है।

न्यायाधीशों ने बिना किसी जानकारी के सीबीआई जांच की मांग करने पर याचिकाकर्त्ता को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जानवरों के कल्याण की चिंता के कारण ही हमने याचिका स्वीकार की थी। परंतु मामले को अब खारिज किया जाता है। चेन्नई के ए विश्वनाथन ने इस साल जून में जनहित याचिका दायर की थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार