* 26 जनवरी को होगा सच्ची घटना पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'बुरहान' की स्ट्रीमिंग*

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई -फिल्म बुरहान एक एक्शन ड्रामा मूवी है, स्थानीय गुमराह कश्मीरी नौजवान मुसलमानों और सरहद पार के आतंकी आकाओं के बीच की कहानी को दर्शाता है। कश्मीर में आये दिन होने वाले आतंकी गतिविधियों और सरहद पार के आतंक पोषक अपराधों पर आधारित है। कश्मीर घाटी में सरहद पार के आतंकी आकाओं के बहकावे का शिकार और आतंक की एक भयानक साजिश की चपेट में कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर और हथियार उठाने वाले दुश्मन के एजेंटों का औजार बने एक युवक बुरहान वानी की कहानी, अलगाववादियों का नायक का घाटी के अमन का खलनायक बन जाने की कहानी और इस राज से पर्दा उठाने वाले फिल्म बेहद खास होने वाली है।बिग बॉस के घर में धूम मचा रही प्रियंका चाहर चौधरी की बॉलीवुड फिल्म 'बुरहान' की स्ट्रीमिंग इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को ओटीटी पर होगी। मास्क टीवी ओटीटी आज देश भर में दर्शकों के बीच अपने
अनोखे और गुणवत्ता वाले कंटेंट को लेकर तेजी से लोकप्रिय हुआ है। उसी कड़ी में इस बार 26 जनवरी को देशवासियों के लिए कश्मीर घाटी की एक रियल घटना पर आधारित फिल्म 'बुरहान' लेकर आ रही है, जो देश के युवाओं को एक मनोरंजन के साथ देश भक्ति का सार्थक सन्देश भी देने वाला है। 
बुरहान वानी हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था. साल 2018 में उसको सेना ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था. बुरहान वानी एक समय आतंकवाद का पोस्टर ब्वॉय बन गया था. उसका काम न सिर्फ आतंकी घटनाओं को अंजाम देना था बल्कि वो युवाओं को भी हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने के लिए उकसाता था.वो जम्मू-कश्मीर में मोस्ट वांटेड बन गया था और उसने कई युवाओं को भड़कार अपने आतंकी गिरोह में शामिल कर लिया थ। उसी बुरहान वानी पर आधारित यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज़ हो रही है मास्क टीवी पर।
शाहिद काज़मी के निर्देशन में टैग प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म ओरिजनल्स का एक और शाहकार है जो आरंभ से ही विवादों में घिरी रही है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार है - फैज़ान खान ,तारिक़ इम्त्याज़ ,प्रियंका चौधरी ,मुश्ताक़ अली ,कासिम मिर्ज़ा ,सपना सोनी और रानी भान है। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत