शांति और सदभाव विश्व के विकास का एक मात्र मार्ग : महाराज त्रिलोचन दर्शन दास

० योगेश भट्ट ० 
ग़ाज़ियाबाद। सचखंड नानक धाम के प्रमुख परम संत त्रिलोचन दास ने कहा कि कोई भी समाज और देश तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक की वहां पुर्णतः शांति स्थापित न हो I शांति और न्याय दोनों एक दुसरे के पर्याय हैं I जिस देश की व्यवस्था में न्याय न हो वहा शांति की आशा नहीं की जा सकती शांति और सद्भाव न केवल विकाश की और जाने वाले मार्ग है वरन ये दोनों स्वतः ही चहुमुखी विकाश का मार्ग है I महराज त्रिलोचन दर्शन दास ने विश्व शांति और सद्भाव के विषय में अपने विचार रखे I
मुख्य अथिति के रूप में बॉब ब्लैकमैन (मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट ऑफ़ द यूनाइटेड किंगडम) जो इंग्लॅण्ड के सांसद है गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पधारे हैं I सचखण्ड नानक धाम द्वारा आयोजित चार दिवसीय दास धर्म सेवादारी दिवस के महान समागम के अवसर पर देश एवम विदेश (UK, CANADA, USA, AUSTRALIA व AFRICA) से हजारो की संख्या में श्रद्धालू पहुच रहे हैं I
सचखण्ड नानक धाम के प्रमुख परम सन्त महाराज त्रिलोचन दास द्वारा इस समागम को लोक कल्याण हेतु समर्पित किया गया है I जिसके अंतर्गत सचखण्ड नानक धाम की ओर से निशुल्क मेडिकल कैम्प, नेत्र चिकित्सा शिविर, गरीब विद्यार्थियों को पुस्तकें और विधवा महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जायेंगी I

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार