भाजपा को हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ़ना बंद करना चाहिए

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ़ना बंद करने वाला बयान भाजपा को याद दिलाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा नैतिकता की सिर्फ बातें करती है, लेकिन अनैतिक काम करती है। लोगों की एकता को तोड़ने में नरेंद्र मोदी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। धर्म और जाति के नाम पर लोगों के बीच झगड़ा कराया जा रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में संविधान की रक्षा के लिए आयोजित महारैली में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज देश में हर जगह सर्वे वाले ये पता लगा रहे हैं कि कहां-कहां मस्जिद की जगह पहले मंदिर थे।
लेकिन 2022 में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि 'हमारा लक्ष्य राम मंदिर बनाने का था, हर मस्जिद के नीचे शिवालय ढूंढना गलत है।' जब आरएसएस प्रमुख ने ही यह बात कही है तो फिर सर्वे के नाम पर खोद-खोदकर झगड़ा क्यों कराया जा रहा है। हम सभी तो एक हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 'एक हैं तो सेफ हैं', लेकिन वह सेफ रहने ही नहीं दे रहे। सच्चाई ये है कि काटने और बांटने वाले भाजपा के लोग हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भाजपा द्वारा फैलाई गई नफरत के खिलाफ है, जिसके लिए राजनीतिक शक्ति बेहद जरूरी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की बात की तो नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ने की बात कर रही है। लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस देश को तोड़ने की नहीं, जोड़ने की बात कर रही है। उन्होंने कहा, जातिगत जनगणना से पता चलेगा कि किसकी कितनी भागीदारी और हिस्सेदारी है, ताकि वंचित वर्गों के कल्याण के लिए बेहतर काम किया जा सके। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भाजपा कभी ईवीएम से वोट चुराती है तो कभी जनता द्वारा चुने हुए विधायकों को चुराती है। कभी जनता की पेंशन चुराती है तो कभी किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य चुराती है। 

कई बार शिकायतें आती हैं कि चुनाव हो जाने के बाद भी ईवीएम में 99 प्रतिशत बैटरी बची रह गई, तो कभी एक घंटे में हजार वोट डाल दिए गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, देश में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती ही जा रही है, लेकिन फिर भी नरेंद्र मोदी इस ओर ध्यान नहीं देते। इसलिए हम साथ मिलकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम जातिगत जनगणना करवाने के साथ ही आरक्षण में 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म कर उसे आगे बढ़ाएंगे, तभी पिछड़े वर्गों और अन्य लोगों को उनका हक मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत