संदेश
पुष्पेंद्र कुमार चौधरी को मिला अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ का 'FIDE आर्बिटर' खिताब
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने जयपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार चौधरी को FIDE आर्बिटर का खिताब प्रदान किया है। यह उपाधि उन्हें FIDE आर्बिटर कमीशन की हाल ही में FIDE की दूसरी परिषद बैठक में प्रदान की गई। पुष्पेंद्र कुमार चौधरी को शतरंज में वर्षों का गहन अनुभव है। वे राजस्थान के उन चुनिंदा आर्बिटरों में से एक हैं जिन्हें तकनीकी दृष्टि से दक्ष माना जाता है। उन्होंने अब तक अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में आर्बिटर के रूप में सफलतापूर्वक सेवाएं दी हैं। अब, FIDE नॉर्म्स पूरे करने के पश्चात, वे किसी भी FIDE-रेटेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 'चीफ आर्बिटर' के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत हो गए हैं। पुष्पेंद्र कुमार चौधरी, FIDE के अंतरराष्ट्रीय शतरंज कोच भी हैं। वे वर्षों से शतरंज के प्रशिक्षण और प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
व्यापारियों के लिए कारोबार सुगम बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : अर्जुन राम मेघवाल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली : केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को आश्वासन दिया कि सरकार देश में व्यापारियों और उद्यमियों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वे यहां भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री ; विजय बघेल, रमेश अवस्थी और साधना सिंह (सभी सांसद) भी उपस्थित रहे। मेघवाल ने बीयूवीएम को आश्वस्त किया कि वे व्यापार से जुड़ी उनकी चिंताओं के समाधान में उनके साथ खड़े हैं। सभा को संबोधित करते हुए मल्होत्रा ने कहा कि व्यापारिक समुदाय ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नया अप्रत्यक्ष कर प्रणाली पुरानी व्यवस्था की तुलना में कहीं बेहतर है, लेकिन इसमें और सुधार की संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं। मल्होत्रा ने कहा, "हम आपके मुद्दों को वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तक पहुँचाएंगे।" इस कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों से भारतीय उद्य...
Delhi : Dwarka BJP MLA Pradhuman Rajput // बुद्ध जयंती पार्क में वृक्षारोपण
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
इंटरनेशनल कोलकाता फूडटेक 2025 ; स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
o संवाददाता द्वारा o कोलकाता : 22वां इंटरनेशनल कोलकाता फ़ूडटेक 2025, 2 से 4 अगस्त तक कोलकाता के विश्व बांग्ला मिलन मेला परिसर में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन बेकरी, मिठाई और नमकीन, डेयरी, आइसक्रीम और आतिथ्य उद्योग से जुड़ी 200 से अधिक प्रमुख भारतीय और विदेशी कंपनियों एवं अग्रणी ब्रांडों की भागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन आम जनता के लिए निशुल्क खुला रहेगा। इस फ़ूडटेक मेले का आयोजन एन.के. कपूर एंड कंपनी द्वारा किया गया है, जिसे पूर्वी भारत के होटल और रेस्तरां एसोसिएशन, पश्चिम बंगाल बेकरी एसोसिएशन, अखिल भारतीय खाद्य प्रसंस्करण संघ, भारतीय सुगंध एवं स्वाद संघ, भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ, पूर्वी भारत पाक कला संघ, तथा अन्य संगठनों का समर्थन प्राप्त है। मेले के मुख्य संयोजक जाकिर हुसैन ने कहा, "फ़ूडटेक मेला स्थानीय खाद्य उद्योग में आधुनिकीकरण, कौशल विकास, साझेदारी निर्माण, उत्पाद नवाचार और बाजार के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है। यह आयोजन विशेष रूप से उभरते व्यवसायों और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने वाले उद्योग के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा। भार...
एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास व एलन की पहल पर हिन्दी माध्यम के 126 बच्चों की क्लासेस शुरू
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
o संवाददाता द्वारा o कोटा : एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा संबल योजना के बैच का ओरियंटेशन हुआ। इस योजना में 126 विद्यार्थियों का परीक्षा के माध्यम से चयन किया गया। बारां रोड नया नोहरा स्थित एलन सुपथ कैम्पस के सुहास सभागार में विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को किट बैग व पुस्तकें प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत एलन की ओर से नीट-2026 के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप पर निशुल्क शिक्षा एवं एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से निशुल्क आवास व भोजन की व्यवस्था की गई है। योजना में राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड़ और उत्तराखंड से हैं। कार्यक्रम में एलन के निदेशक एवं एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के ट्रस्टी डॉ.गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी व डॉ. नवीन माहेश्वरी ने विद्यार्थियों व परिजनों का स्वागत कर उन्हें शुभकामना पत्र एवं किट बैग सौंपे। डॉ.गोविन्द माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा संबल ऐसे परिवारों के लिए सम्बल है, जो अभाव में हैं। उनके सपने पूरे करने का एलन का संकल्प है। उ...
उत्कृष्ट योगदान के लिए"कालाजी ज्वेलरी" को मिला सम्मान
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
o आशा पटेल o मुंबई। जयपुर के युवा ज्वेलर्स नमन काला,मैनेजिंग डायरेक्टर कालाजी ज्वेलरी ( किनू बाबा ज्वेलरी इंडिया प्रा. लि.) को रत्न और आभूषण उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) द्वारा मुंबई में आयोजित एक समारोह में ‘फोर्टी अंडर 40’ श्रेणी में सम्मानित किया गया है। पिछले दस वर्षों में, नमन काला ने कालाजी ज्वेलरी ब्रांड की पहचान को देशभर में मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। डिजाइन और रणनीति में नवाचार के जरिए उन्होंने न सिर्फ भारतीय खुदरा विक्रेताओं और थोक व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि विशेष रूप से झुमके (earrings) की कलेक्शन को लोकप्रिय बनाने में भी सफलता पाई है। उनकी रचनात्मक सोच और समर्पण के चलते ब्रांड कालाजी ज्वेलरी ने भारतीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है।