संदेश

जुलाई 20, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान के शेखावाटी, जैसलमेर, बांसवाड़ा सहित अन्य नए स्थलों पर किया जाए फोकस : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान को अब केवल 6 महीने नहीं, बल्कि वर्ष पर्यन्त वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इसके लिए जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के साथ-साथ शेखावाटी, जैसलमेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, भरतपुर और पुष्कर जैसे पर्यटन स्थलों को भी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में एक्सप्लोर किया जाए। दिया कुमारी जयपुर के कूकस स्थित एक होटल में आयोजित इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जयपुर, जोधपुर और उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहले से ही विश्व प्रसिद्ध हैं। लेकिन राजस्थान की ब्रांड पहचान को और विस्तार देने के लिए अन्य पर्यटन स्थलों को भी इस मानचित्र पर लाना आवश्यक है। शेखावाटी की हवेलियां, जैसलमेर का रेगिस्तान, बांसवाड़ा-डूंगरपुर की प्राकृतिक सुंदरता, भरतपुर का वन्यजीव और पुष्कर की धार्मिक आभा - ये सभी स्थल वेडिंग टूरिज्म के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वेडिंग टूरिज्म को वर्षभर बढ़ावा मिलने से स्थानीय कारीगरों, होटल, ट्रांसपोर्ट और इवेंट इंडस्ट्री से ज...

आयकर विभाग,जयपुर ने किया फिट इंडिया के समर्थन में साइक्लोथॉन का आयोजन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | 24 जुलाई को मनाए जाने वाले 167वें आयकर दिवस के उपलक्ष्य में आयकर विभाग, जयपुर द्वारा प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान, जयपुर सुमित कुमार के मार्गदर्शन में स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा फिट इंडिया आंदोलन के समर्थन में एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन को आयकर कार्यालय, स्टैच्यू सर्किल, जयपुर से प्रधान आयकर आयुक्त रितेश परमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधान आयकर आयुक्त मनोज कुमार महर, आयकर आयुक्त अनिल कुमार भारद्वाज, आयकर आयुक्त एकता जैन, आयकर आयुक्त शैलेन्द्र शर्मा, आयकर आयुक्त तथा गौतम सिंह, अपर आयकर आयुक्त,जयपुर उपस्थित रहे। साइक्लोथॉन जवाहरलाल नेहरू मार्ग से होकर पुनः प्रारम्भिक स्थल पर पहुँची। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने नियमित साइक्लिंग को स्वस्थ, सक्रिय एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम बताया। 167वें आयकर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ज्योति नगर एवं मालवीय नगर आयकर कॉलोनियों में चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा सप्ताह के दौरान जयपुर के चयनित ...