एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास व एलन की पहल पर हिन्दी माध्यम के 126 बच्चों की क्लासेस शुरू

o संवाददाता द्वारा o 
कोटा : एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा संबल योजना के बैच का ओरियंटेशन हुआ। इस योजना में 126 विद्यार्थियों का परीक्षा के माध्यम से चयन किया गया। बारां रोड नया नोहरा स्थित एलन सुपथ कैम्पस के सुहास सभागार में विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को किट बैग व पुस्तकें प्रदान की गई।
योजना के अंतर्गत एलन की ओर से नीट-2026 के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप पर निशुल्क शिक्षा एवं एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से निशुल्क आवास व भोजन की व्यवस्था की गई है। योजना में राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड़ और उत्तराखंड से हैं। कार्यक्रम में एलन के निदेशक एवं एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के ट्रस्टी डॉ.गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी व डॉ. नवीन माहेश्वरी ने विद्यार्थियों व परिजनों का स्वागत कर उन्हें शुभकामना पत्र एवं किट बैग सौंपे।

डॉ.गोविन्द माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा संबल ऐसे परिवारों के लिए सम्बल है, जो अभाव में हैं। उनके सपने पूरे करने का एलन का संकल्प है। उन्होंने संस्कारों पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को माता-पिता का सम्मान और अनुशासन नहीं भूलना चाहिए। सपने पूरे करने के लिए मेहनत करें। सफलता जरूर मिलेगी।
निदेशक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि आगे बढ़ते रहने के लिए निरन्तरता जरूरी है। बड़ी परीक्षा भी बड़े संकल्प के साथ करनी है। हम आपको माहौल देंगे, आपको मेहनत करनी है। यहां एक संकल्प यह भी लें कि आप सब जब अपना कॅरियर बना लेंगे तो किसी एक विद्यार्थी का कॅरियर बनाएंगे।

ट्रस्टी डॉ.नवीन माहेश्वरी ने कहा कि इस प्रकल्प के प्रेरणास्रोत वैकुंठवासी लक्ष्मी नारायण माहेश्वरी हैं, जिन्होनें हमें शिक्षा का महत्व समझाया और परमार्थ में कार्य की सीख दी। इसलिए ट्रस्ट का नाम एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास रखा गया है। शिक्षा में परमार्थ के उद्देश्य से निर्धन परिवारों की प्रतिभाओं के सपने पूरे करने के लिए शिक्षा संबल योजना प्रारंभ की गई है।

शिक्षा संबल योजना के तहत निःशुल्क नीट कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों के लिए ओरियंटेशन सेशन भी आयोजित किया गया। एलन वाइस प्रसीडेंट विजय सोनी नीट परीक्षा और एलन में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। बिल्डिंग प्रिंसिपल अमित काबरा ने कैम्पस की व्यवस्थाओं और क्लासेज के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों व अभिभावकों को एलन की कार्यप्रणाली, एकेडमिक कैलेण्डर, उद्देश्य व स्टडी पैटर्न से अवगत करवाया। अकेडमिक कैलेण्डर के बारे में बताया कि कोर्स कब शुरू होगा, कब समाप्त होगा। टेस्ट और रिवीजन क्लासेज के शेड्युल क्या रहेंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड