संदेश

जुलाई 19, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हर विद्यार्थी तक शिक्षा पहुँचाने की दिशा में SignSetu को कमयाब ग्रांट्स 2026 के विजेताओं में चुना गया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : शिक्षा केवल विद्यालय तक पहुँचने का नाम नहीं है, बल्कि हर बच्चे तक सीखने का समान अवसर पहुँचाने का माध्यम है। लेकिन देश के हजारों मूक-बधिर (Deaf) विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की यात्रा अक्सर एक ऐसी चुनौती से शुरू होती है, जिसका सामना उनके अन्य सहपाठियों को नहीं करना पड़ता। कक्षा में पढ़ाया जाने वाला अधिकांश पाठ मौखिक संवाद पर आधारित होता है, जबकि ऐसे विद्यार्थियों के लिए सीखने का सबसे प्रभावी माध्यम सांकेतिक भाषा और दृश्य आधारित शिक्षण होता है। यही अंतर उनके सीखने, आत्मविश्वास और भविष्य के अवसरों को प्रभावित करता है। इसी चुनौती का समाधान प्रस्तुत करने वाली SignSetu को कमयाब ग्रांट्स 2026 के चार विजेता स्टार्टअप्स में स्थान दिया गया है। श्रद्धा अग्रवाल द्वारा स्थापित इस एडटेक प्लेटफॉर्म को मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए सांकेतिक भाषा, दृश्य सामग्री और इंटरैक्टिव शिक्षण के माध्यम से अंग्रेज़ी पढ़ने और लिखने की क्षमता विकसित करने के प्रयासों के लिए 5 लाख रुपये का इक्विटी-फ्री अनुदान प्रदान किया गया। कमयाब ग्रांट्स 2026 के लिए देशभर के 25 से अधिक राज्यों और 100 ...

रहूं मैं तेरे रूबरू' का ट्रेलर रिलीज ! प्यार, मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सिनेमाई सफर

चित्र
० संत कुमार  गोस्वामी ०  मुंबई : फर्स्ट लुक पोस्टर और रोमांचक टीज़र से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के बाद, अब फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' फ़िल्म रिलीज़ कर दिया गया है। एस. एस. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रस्तुत इस फिल्म में आर्या कुमार, नीथा शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह एक मर्डर मिस्ट्री है, जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई । फ़िल्म की शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। इसके बाद कहानी में प्यार, रोमांस, शानदार संगीत, सस्पेंस और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी एक दिलचस्प लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रिश्तों और रहस्य को और भी गहरा बना देती है। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, छिपे हुए राज़, बदलती पहचान, भावनात्मक संघर्ष और खतरनाक सच्चाइयों की झलक सामने आती है। शानदार सिनेमैटोग्राफी, दमदार बैकग्राउंड म्यूज़िक और रोमांच से भरपूर कहानी ट्रेलर को और भी खास बनाते हैं।  'रहूं मैं तेरे रूबरू' एक ऐसी कमर्शियल मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें रोमांस, सस्पेंस, संगीत और भावनाओं क...

देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़,पेपर लीक पर तय हो जवाबदेही : पायलट

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था, विविधता और संविधान है। देश को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ग की आवाज़ सुनना और असहमति का सम्मान करना आवश्यक है। पायलट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान ‘‘छात्रों की गूंज‘‘ के तहत एन.एस.यू.आई. द्वारा जयपुर में आयोजित ‘‘छात्र-संविधान संवाद‘‘ कार्यक्रम के अपने उद्बोधन में बातें कही। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य को लेकर देशभर में गहरी चिंता है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई पर लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और मूल्यांकन में गड़बड़ियों से युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं किसी एक व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि संगठित तंत्र का परिणाम होती हैं और इसकी जवाबदेही शीर्ष स्तर पर तय होनी चाहिए। पायलट ने कहा कि देश आज ऐतिहासिक बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। उच्च शिक्षित य...

20 जुलाई को "लोकतंत्र बचाओ, धर्मेंद्र प्रधान हटाओ" की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन

चित्र
० आशा पटेल ०  जबलपुर । किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली पुलिस कमिश्नर को हटाकर पुलिस के माध्यम से देश के महान वैज्ञानिक एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के अनशन के 21वें दिन उन्हें जबरदस्ती सफेद चादर में लपेटकर ले जाने की कार्यवाही को घबराहट में की गई अनैतिक और गैर कानूनी कार्यवाही बतलाते हुए कहा है कि यह सरकार की कमजोरी का प्रमाण है । डॉ सुनीलम ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को सोनम वांगचुक के साथ जोर जबरदस्ती करने का कोई निर्देश नहीं दिया था। डॉ सुनीलम ने आईसा की नेत्री नेहा, छात्र नेता मनीष कुमार और आमीन की बहादुरी और परिपक्वता की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस यदि जबरदस्ती करती तो जंतर मंतर पर कोई भी हादसा हो सकता था। डॉ सुनीलम ने कहा कि देशभर में सोनम वांगचुक के साथ की गई पुलिसिया कार्यवाही के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।देश भर में स्वतः स्फूर्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गोदी मीडिया उन्हें दिखला नहीं रहा है। डॉ सुनीलम ने देशभर के किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, जन संगठनों, युवाओं और छात्र-छात्राओं के संगठनों ...