संदेश

जुलाई 18, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रिलायंस ने FY27 की मजबूत शुरुआत की,सभी कारोबारों ने मज़बूत ऑपरेटिंग परफ़ॉर्मेंस किया

चित्र
By Qutub Mail,Correspondent. मुंबई : मुकेश डी. अंबानी, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा कि “रिलायंस ने FY27 की मजबूत शुरुआत की है। सभी कारोबारों ने मज़बूत ऑपरेटिंग परफ़ॉर्मेंस किया है। हमारे अलग-अलग तरह के बिज़नेस पोर्टफ़ोलियो ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है, वह भी ऐसी तिमाही में जब भू-राजनीतिक तनाव जारी रहे और कमोडिटी बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहा। इस तिमाही में डिजिटल सर्विसेज़ बिज़नेस की ग्रोथ की रफ़्तार बनी रही। मोबिलिटी, होम ब्रॉडबैंड और एंटरप्राइज सर्विसेज़ में जियो का प्रदर्शन शानदार रहा, जिससे सालाना आधार पर कमाई में 15% की अच्छी ग्रोथ हुई। तिमाही के दौरान जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने SEBI के पास अपना DRHP फ़ाइल किया, जो इसकी पब्लिक लिस्टिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाला IPO जियो के सफ़र में एक अहम पड़ाव होगा और निवेशकों को भारत की डिजिटल ग्रोथ स्टोरी में शामिल होने का मौका देगा। रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में दमदार ग्रोथ दिखाई है और सभी कंज़म्पशन फ़ॉर्मेट और चैनलों में अच्छा परफॉर्मेंस किया है। हमारी ओमनी-चैनल मौजूदगी लाखों भ...

5G पर जियो की पकड़ और मजबूत, 28.5 करोड़ तक पहुंचा True5G

चित्र
By Qutub Mail,Correspondent. नई दिल्ली : जियो ने 5G और डिजिटल कनेक्टिविटी के दम पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। रिलायंस के तिमाही नतीजों में इसकी तस्वीर और साफ हो गई। जियो का कुल ग्राहक आधार बढ़कर 53.33 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि जियो True5G का सब्सक्राइबर बेस जून 2026 तक 28.5 करोड़ के आंकड़े को छू गया। पिछले 12 महीनों में जियो के 5G ग्राहकों की संख्या में 7.3 करोड़ की तेज बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ 5G ग्राहकों की संख्या ही नहीं बढ़ी, जियो के नेटवर्क पर 5G डेटा ट्रैफिक अब 4G डेटा ट्रैफिक का करीब 1.5 गुना हो चुका है। नतीजों में कुछ और दिलचस्प आंकड़े भी सामने आए। जियो नेटवर्क पर प्रति ग्राहक डेटा खपत 43.7 GB प्रति माह रही, जबकि तिमाही के दौरान कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 26.9% बढ़कर 69.4 बिलियन GB तक पहुंच गया। यह संकेत देता है कि भारत में अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क पर जियो की पकड़ तेजी से गहरी हो रही है। मोबाइल कनेक्शन्स के मोर्चे पर भी जियो की रफ्तार बनी रही। तिमाही के दौरान जियो का नेट सब्सक्राइबर एडिशन 89 लाख रहा। जून ’26 तक कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस 53.33 करोड़ तक पहुंच गया। ग्रा...

डीप टेक की एडवांस डिजिटल सेवाएं ग्राहकों तक पहुंचाना जियो का अगला फोकस : आकाश अंबानी

चित्र
By Qutub Mail,Correspondent. नई दिल्ली : जियो प्लेटफॉर्म्स खुद को डीप टेक कंपनी के रूप में स्थापित करते हुए अपनी तकनीकों को आम ग्राहकों तक डिजिटल सेवाओं के रूप में पहुंचाने पर फोकस कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q1 FY2026-27 नतीजों में जियो की तकनीकी दिशा, डिजिटल सर्विसेज की ग्रोथ और पब्लिक लिस्टिंग की तैयारी, तीनों संकेत एक साथ सामने आए हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश एम. अंबानी ने कहा, “जियो ने खुद को एक डीप टेक कंपनी के तौर पर स्थापित किया है और कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज में तेज इनोवेशन करके दिखाया है। हमारा इरादा है कि इन तकनीकों के जरिए भारत के हर नागरिक तक लगातार नई डिजिटल सेवाएं पहुंचें और जियो आने वाले कई वर्षों तक इंडस्ट्री में अग्रणी ग्रोथ देता रहे। भारत में पब्लिकली लिस्टेड कंपनी बनने की अपनी यात्रा के अगले चरण की ओर बढ़ते हुए, हम अपना डीप टेक फोकस बनाए रखेंगे और डिजिटल कनेक्टिविटी व डिजिटल सेवाओं की पहुंच को और व्यापक बनाएंगे। जियो की यह दिशा उसके पेटेंट पोर्टफोलियो और ग्लोबल रैंकिंग में भी दिखती है। WIPO की ताजा PCT रैंकिंग में जियो प्लेटफॉर्म्स ग्लोबल टॉ...

नीट यूजी 2026 : एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया अध्याय

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | एलन जयपुर ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। एलन जयपुर के क्लासरूम विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय रैंक हासिल करते हुए जयपुर शहर के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में अपनी जगह बनाई है तथा भविष्य के चिकित्सक पेशेवरों को तैयार करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया है। वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड राजस्थान अरुण जैन ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, समर्पण तथा एलन द्वारा प्रदान किए गए निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन के बल पर नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि एलन जयपुर के अनेक क्लासरूम विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक प्राप्त की हैं। संस्थान ने एक बार फिर देश की प्रथम श्रेणी की संस्थाओं में अपनी जगह हासिल कर अपने सशक्त शैक्षणिक तंत्र तथा परिणामोन्मुखी शिक्षा पद्धति की प्रभावशीलता को प्रमाणित किया है। अरुण जैन ने कहा कि एलन जयपुर के विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की सुव्यवस्थित शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्टिंग, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा निरंत...

चिकित्सा,शिक्षा और कानून व्यवस्था पर प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल : पायलट

चित्र
० आशा पटेल ०  टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा, चिकित्सा और कानून व्यवस्था तीनों मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। युवाओं का भविष्य पेपर लीक से बर्बाद हो रहा है, स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं, स्थानीय निकायों के चुनाव समय पर नहीं कराए जा रहे हैं और सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से पूरी तरह बेखबर है। पायलट ने टोंक विधानसभा के दौरे के दौरान टोडाराय सिंह पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अलियारी के ग्राम लक्ष्मीपुरा जाटान, ग्राम पंचायत हमीरपुर तथा ग्राम पंचायत इन्दौकिया के ग्राम कुहाड़ा खुर्द में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बातें कही। पायलट ने जिला आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बीकानेर और कोटा में गर्भवती महिलाओं की मौत तथा झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने जैसी घटनाएं सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की ...