संदेश

जुलाई 17, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोलकाता में नए IT केंद्र के साथ एक्सावालु ने अपनी वैश्विक डिलीवरी क्षमता को और सशक्त किया

चित्र
By Qutub Mail,Correspondent. कोलकाता : बीमा और अन्य विनियमित उद्योगों को सेवाएं प्रदान करने वाली, अमेरिका में मुख्यालय वाली वैश्विक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी परामर्श कंपनी एक्सावालु ने कोलकाता के सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र, सॉल्ट लेक सेक्टर V में अपनी नई सुविधा का शुभारंभ किया। विधायक तरुण ज्योति तिवारी और पश्चिम बंगाल के दूरदर्शी व्यक्तित्व सायंतन बसु ने पश्चिम बंगाल सरकार, उद्योग जगत और शिक्षा जगत के व्यक्तियों की उपस्थिति में नए आईटी केंद्र का उद्घाटन किया। यह नया केंद्र एक्सावालु की वैश्विक डिलीवरी क्षमता को उल्लेखनीय रूप से मजबूत करेगा और कोलकाता को एक ऐसे रणनीतिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा, जो उत्तरी अमेरिका तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी के ग्राहकों के लिए किए जा रहे कार्यों में सहयोग देगा। एक्सावालु सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एक्सावालु इंडिया), अमेरिकी कंपनी एक्सावालु इंक. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। एक्सावालु इंडिया के चीफ ऑफ स्ट्रैटेजी, ग्लोबल डिलीवरी एंड ऑपरेशंस अनूप दास ने कहा, “कोलकाता की यह नई, विस्तारित सुविधा भारत में एक्सावालु की नि...

रिलायंस फाउंडेशन का 'शी-कनेक्ट्स' अभियान 10 लाख महिलाओं तक पहुंचेगा, संगठनों को 25.84 करोड की मदद

चित्र
By Qutub Mail,Correspondent. नई दिल्ली: महिलाओं की डिजिटल भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन की संयुक्त पहल 'शी-कनेक्ट्स डिजिटल एक्सेलेरेटर: इंडिया' के पहले चरण के लिए छह गैर-सरकारी संगठनों (NGO) का चयन किया गया है। ये संगठन अगले 15 से 18 महीनों में स्वास्थ्य, आजीविका और शिक्षा से जुड़े डिजिटल समाधानों के जरिए करीब 10 लाख महिलाओं तक पहुंचेंगे। इसके साथ ही दूसरे चरण के लिए आवेदन भी शुरू कर दिए गए हैं। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरकार, शिक्षा जगत, सामाजिक संस्थाओं, परोपकारी संगठनों और तकनीकी क्षेत्र के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में दूसरे चरण के लिए 'रिक्वेस्ट फॉर एप्लिकेशन' भी जारी किया गया। रिलायंस फाउंडेशन में महिला सशक्तिकरण प्रमुख दीप्ति रेड्डी ने कहा, "महिलाओं को डिजिटल दुनिया में आत्मविश्वास और अवसर देना एक समान और समावेशी भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो वे केवल अपना जीवन ही नहीं बदलतीं, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। हमें खुशी है कि पहले चरण में ऐस...

राजस्थान की पर्यटन ब्रांडिंग को मिलेगा नया आयाम चेन्नई,बेंगलुरु,हैदराबाद में दिखेगी राजस्थान पर्यटन का दमदार प्रचार

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान की पर्यटन संभावनाओं को देशभर में नई पहचान दिलाने के लिए अब पर्यटन विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में विभाग जुलाई माह के दौरान देश के प्रमुख ट्रैवल मार्ट्स और पर्यटन आयोजनों में राजस्थान की समृद्ध विरासत, संस्कृति और नए पर्यटन उत्पादों का दमदार प्रदर्शन करेगा। पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से राजस्थान को देश के सबसे आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। रियाड़ ने कहा कि ट्रैवल मार्ट केवल प्रदर्शनियां नहीं हैं, बल्कि पर्यटन उद्योग के लिए नए अवसरों के द्वार हैं। यहां देशभर के टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंसियां, होटल उद्योग, एयरलाइंस और निवेशक एक मंच पर आते हैं, जिससे नए व्यावसायिक संबंध बनते हैं और पर्यटकों को आकर्षित करने की रणनीतियां तैयार होती हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान पर्यटन विभाग इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट-चेन्नई, एबीपी टूरिस्ट स्पॉट-कोलकाता, इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट-बेंगलुरु तथा पीएचडीसीसीआई इंटरनेशनल हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्ले...

होम्योपैथिक विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा 760 विद्यार्थियों को डिग्री वितरित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। बी.एम. बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होम्योपैथी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पीएच.डी. (होम्योपैथी) ,एमडी (होम्योपैथी),बी.एच.एम. एस के 760 विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की गई। इस अवसर पर होम्योपैथिक विश्वविद्यालय के संरक्षक एवं सलाहकार डॉ. अमर सिंह शेखावत ने विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए संस्थापक डॉ. गिरेन्द्र पाल के अथक योगदान को स्मरण किया। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि दीक्षांत का अर्थ शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि जीवन में ज्ञान, सेवा और उत्तरदायित्व के नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि राजस्थान शिक्षा, अनुसंधान एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। राज्यपाल ने होम्योपैथी में नवीन अनुसंधान तथा इसके व्यापक विस्तार पर बल दिया। होम्योपैथी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज राजोरिया ने कहा कि राजस्थान में होम्योपैथी शिक्षा का वर्तमान स्वरूप विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. गिरेन्द्र पाल के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने राज्यपा...

राजस्थानी विदेश ‘सुरक्षित जाएं, प्रशिक्षित जाएं’ के प्रति जागरुकता पर रहा जोर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस' में भारतीयों के सुरक्षित तरीके से विदेश जाने और फर्जी एजेंटों से बचाव पर विचार- विमर्श किया गया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों, राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों,  राजस्थान पुलिस के अधिकारियों, भर्ती एजेंटों तथा अन्य संबंधित हितधारकों ने 'राजस्थानी विदेश सुरक्षित जाएं, प्रशिक्षित जाएं' विषय पर गहन विचार-विमर्श किया।  मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों से संवाद बढ़ा है, कोरोना के समय विदेश में बसे भारतीयों को अपने वतन लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन संचालित किया गया, जो प्रवासियों के प्रति भारत सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण उदाहरण है। साथ ही, नौकरी और पढ़ाई के लिए विदेश जाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है। पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया भी अब काफी सरल हो गई है, पुलिस सत्...

BPCL द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आरएसआरटीसी डीलक्स डिपो में एक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में आरएसआरटीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, चालकों तथा बीपीसीएल प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 45 से अधिक प्रतिभागियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया तथा स्वच्छता शपथ लेकर व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंतर्गत आरएसआरटीसी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आरएसआरटीसी वाहनों एवं कर्मचारियों के निजी वाहनों का निःशुल्क प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) परीक्षण भी किया गया। डिपो परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ वात...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भगवान श्री जगन्नाथ की 59वीं रथ यात्रा में सम्मिलित हुए

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न भागों से हजारों श्रद्धालु श्री जगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की 59वीं रथ यात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में श्री जगन्नाथ संस्कृति द्वारा मानवता, सामाजिक समरसता एवं विश्व बंधुत्व के मूल्यों को बढ़ावा देने की महत्ता पर प्रकाश डाला।  इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज तथा विधायक नीरज बसोया भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी समारोह में भाग लेते हुए सभी श्रद्धालुओं को रथ यात्रा की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस वर्ष की रथ यात्रा का प्रमुख आकर्षण भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के लिए पुरी की पावन परंपरा के अनुरूप नंदीघोष, तलध्वज एवं देवदलन नामक तीन पृथक रथों का प्रथम बार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में परिचालन रहा।  यह ऐतिहासिक पहल पहली बार दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिली। महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता का संदेश देने के उद्देश्य से देवी सुभद्रा के ...