संदेश

जुलाई 21, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री रतनगढ़ बालाजी महाराज का 22वाँ अमृत महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता। श्री मारुति भक्त मंडल ट्रस्ट, कोलकाता के तत्वावधान में आयोजित श्री रतनगढ़ बालाजी महाराज का 22वाँ अमृत महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्री बालाजी महाराज के श्रीचरणों में अपनी आस्था अर्पित की। यह आयोजन ब्रह्मलीन श्री श्याम बिहारी जोशी, श्री हनुमान घाटा मंदिर, रतनगढ़, के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लड्डू भाई एवं टंडन भाई, पुजारी, श्री हनुमान घाटा मंदिर, रतनगढ़ की उपस्थिति रही। उनके द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों एवं आशीर्वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बालाजी महाराज बागुड़ दरबार के सेवक बिमल सराफ सहित मंडल के ट्रस्टीगण प्रदीप खेतान, बंटी जाजोदिया, प्रकाश जैन, जीतू तोदी, नारायण प्रसाद बियानी, राज किशोर सिंह, अशोक खेतान, प्रवीण डिडवानिया, दिनेश तोदी, निखिल सराफ एवं गोपाल भोतीका की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप तोदी, श्रीकांत टिबड़ेवाल, राहुल डोलिया, सरोज सरावगी, सुदेश ...

“ए दिल गुनगुनाए जा” में संगीत,सहभागिता और आत्मीयता का संगम

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। सृजन – द स्पार्क, जयपुर द्वारा आयोजित “ए दिल गुनगुनाए जा” इंटरएक्टिव संगीतमय बैठक ने संगीत प्रेमियों को एक अनुभव प्रदान किया। हॉलिडे इन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक गौरव बंगिया एवं अमृता नातू ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस संगीतमय सफर में कलाकारों ने बॉलीवुड के सदाबहार गीतों, ग़ज़लों, सूफी संगीत, रोमांटिक नगमों, युगल गीतों तथा अनेक लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कभी माहौल रोमांटिक रहा, कभी सूफियाना रंग में रंगा, तो कभी ग़ज़लों की मधुरता ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त आईपीएस प्रसन्न खमेसरा ने कहा कि सृजन आज देश ही नहीं, बल्कि विश्व के विभिन्न देशों तक अपने सदस्यों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। संगीत के प्रति उनका विशेष लगाव तथा देशभर के प्रतिष्ठित एवं उभरते कलाकारों से उनके आत्मीय संबंधों का लाभ सभी सृजन चैप्टर्स को मिलता है, जिससे संस्था समय-समय पर उत्कृष्ट कलाकारों को अपने मंच पर आमंत्रित कर पाती है। चेयरमैन राजेश नवलखा ने कहा कि सृजन की पहचान केवल कार्यक्रम आयोजित करन...

सोनम वांगचुक के समर्थन और शिक्षा सुधार को लेकर धरना,केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर के जे.एल.एन. मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर गिरधारी सिंह बापना के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा नीट पेपर लीक सहित लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही एवं पारदर्शिता स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। धरने में युवाओं, गांधीवादी विचारधारा से जुड़े नागरिकों, शिक्षाविदों, छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूर्व विधायक प्रत्याशी संजय बापना ने कहा कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत और भविष्य को संकट में डाल दिया है। ऐसी परिस्थितियों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में तकनीकी और प्रशासनिक सुधार तथा शिक्षा व्यवस्था को पूर्णतः ...

राजस्थान के महिला व जन संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम आरक्षण को लेकर दिया ज्ञापन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। संसद में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होने जा रही है। अनेक महिला संगठनों ने 33% आरक्षण और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर जयपुर मे संयुक्त प्रदर्शन किया। साथ ही NCWR- नैशनल कोइलेशन फोर वूमेन रिजर्वेशन के आह्वान पर देश भर मे जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन कर महिलाओं के लिए संसद और विधान सभाओं मे 33% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग की गई। इस मुद्दे पर जयपुर की विभिन्न महिला व जन संगठनों द्वारा राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपदी र्मुमु के नाम ज्ञापन दिया और शहीद स्मारक, एम आई रोड, जयपुर पर प्रदर्शन कर 33% आरक्षण को परिसीमन और जनगणना से अलग कर तत्काल, इसी मॉनसून सत्र मे लागू करने की मांग कर चेतावनी भी दी गई। साथ ही जंतर-मंतर, नई दिल्ली मे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस दमन का सख्त विरोध और कड़ी निन्दा करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग भी की। आक्रोशित महिलाओं ने जबर्दस्त नारेबाजी कर केंद्र सरकार को मांगे नही माने जाने पर और पुलिस दमन बंद नही करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावन...